स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

70 पार वालों को भी अब मिलेगा Ayushman card का लाभ

स्वास्थ्य को लेकर अब बच्चों पर निर्भर नहीं रहेंगे बुजुर्ग

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत आय की परवाह किए बिना 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है। इससे छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ मिलेगा।

मिलेगा नया विशिष्ट कार्ड

अब 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक AB PM-JAY का लाभ उठाने के पात्र होंगे। इसके तहत उनको नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा। पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष 5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि 70 वर्ष और उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत हैं, वे इस सुविधा को पाने के पात्र होंगे। इसकी घोषणा अप्रैल 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

योजना के बेस का लगातार हुआ विस्तार

इस योजना में लगातार लाभार्थियों को जोड़ा जाता रहा है। पहले निचली 40 फीसद आबादी वाले 10.74 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों को शामिल किया गया था। भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि 11.7 फीसद को देखते हुए जनवरी 2022 में इसे बढ़ाकर 12 करोड़ परिवारों तक पहुंचाया गया। इसके बाद 37 लाख आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता और उनके परिवारों तक इसका और विस्तार किया गया। इसी कड़ी में अब 70 पार के बुजुर्गों तक विस्तार दिया गया।

Related posts

कोविड-19 परीक्षण तेज करने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी ने की पहल

Ashutosh Kumar Singh

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के हुए 100 साल, स्वास्थ्य मंत्री ने रेड क्रॉस की सेवाओं की सराहना की

Ashutosh Kumar Singh

बिहार में ड्रग इंस्पेक्टर पर हमला, फूर्सत में नहीं हैं स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Comment