स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डॉक्टरों के साथ हिंसा की घटनाओं पर केंद्र सरकार सख्त

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोलकाता में डॉक्टर दुष्कर्म व हत्याकांड के बाद केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी कर चेतावनी दी है कि किसी डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी के साथ किसी प्रकार की हिंसा होती है, तो इसके लिए मेडिकल कॉलेज या अस्पताल के हेड जिम्मेदार होंगे। साथ ही घटना की 6 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करवाई जाए। इस घटना पर डॉक्टर समुदाय हर जगह आंदोलन कर रहे हैं। IMA ने भी 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

पाकिस्तान में Mpox के मरीज मिले

अफ्रीका के बाद पाकिस्तान में पहली बार Mpox के तीन मरीजों की पहचान हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मरीज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले हैं। वहां के स्वास्थ्य सेवा निदेशक जनरल सलीम खान के मुताबिक दो मरीज संयुक्त अरब अमीरात से आए थे। इसके अलावा तीसरे मरीज के नमूनों को पुष्टि के लिए इस्लामाबाद के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट भेजा गया है। WHO ने Mpox को हाल ही वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

Related posts

'क्रॉसपथी' रोक सकती है इंडिया का मेडिकल टूरिज्म

Deepika Sharma

50 हजार रुपये दो पत्नी का शव ले जाओ!

Ashutosh Kumar Singh

अब दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी पीएम-स्वनिधि योजना

admin

Leave a Comment