स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Survey : 35 फीसद महिला डॉक्टर नाइट शिफ्ट से भयभीत

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद IMA ने एक ऑनलाइन सर्वे करवाया। इसमें हिस्सा लेने वाली करीब 35 फीसद महिला डॉक्टरों ने माना कि नाइट शिफ्ट करने में डर लगता है। कोई सुरक्षा के लिए अपने हैंडबैग में फोल्डेबल चाकू और काली मिर्च स्प्रे भी रखती हैं। गलत व्यवहार की शिकायत आम बात है, बैड टच का सामना भी करना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में करीब 22 राज्यों के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।

गाजा में 25 साल बाद पोलियो का केस

गाजा में 25 साल बाद पोलियो का केस मिलने के बाद वहां के 6.40 लाख बच्चों को पोलियो का टीका लगाया जाएगा। WHO इसमें सहयोग कर रहा है। इसके एक अधिकारी रिक पीपरकोर्न ने कहा कि अभियान 1 सितंबर को शुरू होगा। वैक्सीनेशन अभियान सेंट्रल गाजा में शुरू होगा। फिर दक्षिणी गाजा और उत्तरी गाजा में वैक्सीनेषन होगा। अभियान के दौर सीजफायर रहेगा।

मध्य प्रदेश में 9 दवाओं पर बैन

इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज की एक रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश में 9 दवाओं के बड़े लॉट को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये दवाएं अब राज्य के किसी भी अस्पताल में उपयोग नहीं की जा सकतीं। प्रतिबंधित की गई सभी दवाएं इंजेक्शन के रूप में थीं और इनमें कुछ जीवन रक्षक दवाएं, एंटीबायोटिक्स और मल्टी विटामिन शामिल थे। गुजरात और हिमाचल की दवा कंपनियों के ये उत्पाद हैं। दरअसल 12 दवाओं की गुणवत्ता संदेहास्पद पाई गई थी तो टेस्ट के लिए भेजकर 9 को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related posts

मुफ्त दवा का विकल्प बनेगी स्वास्थ्य बीमा योजना

Ashutosh Kumar Singh

ऐसे समझें पर्ची पर लिखे शॉर्टकट को, होगी आसानी

admin

PMSMA: भारत में मातृ मृत्यु दर में 86 प्रतिशत की कमी: नड्डा

admin

Leave a Comment