स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कोलकाता कांड : 15 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 10 दिन से उन्होंने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है. लेकिन राज्य सरकार से उनकी बात बन नहीं रही है। IMA ने हड़ताली डॉक्टरों के समर्थन में 15 अक्टूबर को देशभर में भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।

सरकार के साथ बैठक रही बेनतीजा

रिपोर्ट के अनुसार IMAए के अध्यक्ष डॉ. आऱवी अशोकन ने अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की. साथ ही उनके आंदोलन को पूर्णतः समर्थन और सहयोग की बात कही। इस बीच 14 अक्टूबर को 12 डॉक्टरों के संगठनों के प्रतिनिधियों और IMA के मुख्य सचिव मनोज पंत के बीच कोलकाता में हुई बैठक में कोई हल नहीं निकला। सूत्रों का मानना है कि ममता सरकार मांग को हल करने के लिए समयसीमा निर्धारित करने के पक्ष में नहीं थी।

10 में तीन मांगों पर जिच जारी

बैठक में शामिल डॉक्टर संगठनों ने बताया कि वे जूनियर डॉक्टरों की 10 मांगों का समर्थन करते हैं और उनके आंदोलन को भी उचित मानते हैं। अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टरों की शारीरिक स्थिति भी चिंताजनक होती जा रही है। उधर सरकार के सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की 10 मांगों में से सात पर पहले ही विचार किया जा चुका है। बाकी तीन मांगों के लिए वे समयसीमा चाहते हैं जबकि सरकारी प्रक्रिया में समय का बंधन बनाना अनुचित है।

Related posts

सावधानी हटी दुर्घटना घटी…

Ashutosh Kumar Singh

156 Cocktail drugs पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन

admin

प्रधानमंत्री का योग दिवस में व्यापक भागीदारी का आह्वान

admin

Leave a Comment