स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वास्थ्य मंडप का दौरा किया आयुष मंत्री जाधव ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने 26 नवंबर को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंडप का दौरा किया। विभिन्न स्वास्थ्य पहलों का प्रदर्शन करने वाले इस मंडप की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा कई संवादात्मक स्टॉल लगाए गए हैं और आगंतुक बड़े उत्साह के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं। मंत्रालय के सदस्य सक्रियता के साथ उन्हें उपलब्ध विभिन्न पहलों एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इस वर्ष का विषय वन हेल्थ लोगों को स्वस्थ जीवन जीने हेतु सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है।

डेनमार्क में जानवरों के डकार लेने पर भी टैक्स

डेनमार्क ने गाय समेत जानवरों के डकार लेने या जुगाली करने को ओजोन परत के लिए खतरा मानते हुए कार्बन टैक्स लगा दिया है। सच्चाई कुछ और ही है। पहले यही सोच भारतीय समाज की भी थी। भारतीय गौ-वैज्ञानिक व आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हितेश भाई जानी ने ओजोन परत पर गायों के डकार से होने वाले असर की जांच का कर साबित किया था कि पश्चिमी देशों की गाय ही ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए जिम्मेदार हैं। जब बीमार जर्सी गाय को एंटीबायोटिक दी जाती हैं तो इनके डकार से मीथेन गैस निकलता है जिससे ओजोन लेयर प्रभावित होता है।

MP : निजी डॉक्टर करेंगे सरकारी अस्पताल में काम

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार ने निजी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों की सेवा लेने का फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक रोगी कल्याण समिति अनुबंध के आधार पर उनकी सेवा लेगी ताकि गुणवत्ता में सुधार हो सके। कई राजकीय अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से कई जटिल रोगों के उपचार में दिक्कत आ रही है।

Related posts

स्वस्थ आबादी बेहतर भविष्य का प्रमुख आधार: Economic survey

admin

‘वरदान’ हॉस्पीटल में नि:शुल्क जनरल और सर्जरी कैंप 26 जून को

admin

Homeopathy: अनुसंधान से इस क्षेत्र की बढ़ी मान्यता: जाधव

admin

Leave a Comment