स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

2035 तक अपना स्पेस स्टेशन….ऑस्ट्रेलिया में cow therapy

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। ISRO को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2035 तक चाँद पर भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने और और 2040 तक किसी भारतीय को चन्द्रमा की सतह पर भेजने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने अन्य ग्रहों से संबंधित मिशन पर भी काम तेज़ करने के लिए कहा। इसमें वीनस ऑर्बिटर मिशन और मार्स लैंडर मिशन भी शामिल है। यानी, शुक्र और मंगल ग्रहों पर पहुँचने के लिए भारत अब तैयार है। अंतरिक्ष मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह और ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ के साथ पीएम मोदी ने एक बैठक में यह लक्ष्य मिला है।

भारतीय गायों से इलाज

भारतीय गायों के जरिए ऑस्ट्रेलिया में मानसिक तौर पर बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। यहां नॉर्थ क्वींसलैंड में काऊ कडलिंग केंद्र बनाए गए हैं, जहां मानसिक शांति के लिए लोग गायों को गले लगाने पहुंच रहे हैं। गायों के साथ समय बिताकर सुकून पा रहे हैं, उनकी सेवा कर रहे हैं। इसके लिए बकायदा फीस ली जा रही है। यहां तक कि इस साल से नेशनल डिसेबिलिटी इंश्योरेंस स्कीम भी इसे अपनी नई योजना में कवर करने की तैयारी कर रही है। स्कीम के लिए भारतीय नस्ल की गायों को चुना गया है, क्योंकि ये शांत होती हैं। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों में भी इससे सुधार देखा जा रहा है।

NMC को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

70 फीसद MBBS इंटर्न को स्टाइपेंड का भुगतान न किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि युवा डॉक्टर प्रतिदिन 16-20 घंटे काम कर रहे हैं। यह बंधुआ मजदूरी की तरह है। दरअसल, देश के लगभग 70 प्रतिशत मेडिकल कॉलेजों पर MBBS इंटर्न को अनिवार्य वजीफे का भुगतान नहीं करने का आरोप लगा है। कोर्ट ने पूछा कि आखिर नियामक के रूप में NMC क्या कर रहा है? इस केस में पांच इंटर्न ने याचिका लगायी थी जिससे देश के 70 फीसद मेडिकल कॉलेज की पोल खुल गयी।

Related posts

1st day of week-long celebrations is celebrated as “Jan Aushadhi Sankalp Yatra”

admin

कैंसर के इलाज के लिए CAR-T Cell Therapy लॉन्च की राष्ट्रपति ने

admin

वैज्ञानिक दक्षता बढ़ाने से होम्योपैथी की लोकप्रियता बढ़ेगी : राष्ट्रपति

admin

Leave a Comment