स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

IITF में हेल्थ पवेलियन को मिला रजत पदक

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में आयुष मंडप को रजत पदक मिला। वहां स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के अभिनव दृष्टिकोण, संवादात्‍मक प्रदर्शन, आयुर्वेद प्रेरित सांप-सीढ़ी के खेल जैसी मजेदार शिक्षण गतिविधियों और बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता ने आगंतुकों को आकर्षित किया। आयुष वीजा और आयुष आहार जैसी प्रदर्शनियों और अभिनव परियोजनाओं को भी सराहना मिली।

दिल्ली में मिला JE का मरीज

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में जापानी एन्सेफलाइटिस (JE) का एक मरीज मिला है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने यह जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल के अंतराल के बाद इस तरह का मामला मिला है। मालूम हो कि इस बीमारी की केस मृत्यु दर (CFR) अधिक है और जो लोग बच जाते हैं वे न्यूरोलॉजिकल समस्या से घिर सकते हैं।

भारतीय पांरपरिक चिकित्सा की गूंज

मलेशिया में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय पारंपरिक और पूरक चिकित्सा सम्मेलन (INTRACOM) में पारंपरिक चिकित्सा की वैश्विक प्रगति में भारत के अभूतपूर्व योगदान की भी चर्चा हुई। आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वहां गया था। वहां उन्होंनेे कहा कि देश में पारंपरिक चिकित्सा 2 मॉड्यूल को लागू करने के लिए राष्ट्रीय क्षमता निर्माण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं जिसमें भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (NCISM) के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यशालाएं शामिल हैं।

Related posts

महाकुंभ में आगंतुकों को स्वास्थ्य सेवा दे रहा आयुष स्टॉल

admin

Fight against Crime with Scientific Aids by Forensic Teams

Ashutosh Kumar Singh

दिल्ली में 20% औषधीय पौधे भी लगाए जाएं: जाधव

admin

Leave a Comment