स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कोरोना ने दी दस्तक, मुंबई में दो की मौत

कोरोना ने दी दस्तक, मुंबई में दो की मौत

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। हांगकांग, सिंगापुर, चीन आदि के बाद कोरोना ने भारत में भी दस्तक दे दी है। मुंबई में एक की कोरोना से जहां मौत हो गई वहीं बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोड़कर कोरोना पॉजीटिव निकली है। ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बाहर के देशों में स्वास्थ्यविभाग ने अलर्ट जारी कर ​दिया है और भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कोरोना : हांगकांग में तेजी से फैलाव

रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में ही सिंगापुर-हांगकांग और चीन सहित कई देशों में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की खबर है। दक्षिण पूर्व एशिया में कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। फिलहाल सिंगापुर एक नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां एक सप्ताह के भीतर ही संक्रमण के मामलों में 28 फीसद से अधिक का उछाल देखा गया है। चीन से भी सामने आ रही जानकारियों से पता चलता है कि पिछले एक महीने में यहां भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के कम्युनिकेबल डिजीज ब्रांच के हेड अल्बर्ट औ ने बताया कि वहां वायरस तेजी से फैला है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में हांगकांग में कोविड के 31 गंभीर मामले सामने आए, जिनमें मौतें भी शामिल हैं। ये पिछले एक साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सांस से जुड़े सैंपल टेस्ट में भी कोविड पॉजिटिव मामले एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

कोरोना : सिंगापुर की हालत चिंताजनक

सिंगापुर में भी हालात चिंताजनक हैं। वहां भी मई के पहले हफ्ते में कोविड के मामले बढ़ गए हैं। पिछले हफ्ते की तुलना में 14,200 नए केस सामने आए, जो एक साल में सबसे ज्यादा है। सिंगापुर अब सिर्फ तभी कोविड के आंकड़े बताता है, जब मामलों में बड़ी बढ़ोतरी हो। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लोगों की इम्यूनिटी कम होने की वजह से मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि मौजूदा वेरिएंट पहले जितने खतरनाक या तेजी से फैलने वाले नहीं हैं।

कोरोना : मुंबई में महिला की मौत

मुंबई के केईएम अस्पताल से दो लोगों की मौत की खबर आई है। इन दोनों ही मरीजों की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक मरीज की मौत कैंसर और दूसरे की किडनी की गंभीर बीमारी के कारण हुई है। डॉक्टर और बीएमसी अधिकारियों ने एहतियात बरतने को कहा है और अपील की है कि लोग घबराएं नहीं। बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आमतौर पर महीने में 8 से 9 मामले देखने को मिल रहे हैं, लेकिन मौसम में हुए बदलाव के कारण ये थोड़े बढ़े हैं। केईएम अस्पताल में जिसकी मौत हुई वह महिला थी। वह कैंसर से पीड़ित थी। अस्पताल ने कोरोना की बजह से परिवार को शव देने से इनकार कर दिया। कोविड पॉजिटिव होने के कारण प्रोटोकॉल के मुताबिक उसका अंतिम संस्कार किया गया। वैसे डेथ सर्टिफिकेट में कोविड को मौत का कारण नहीं लिखा गया है।

कोरोना : सरकार की नजर है

इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कना है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। हालात पर सरकार की नजर है। उसकी वेबसाइट पर साझा की गई जानकारियों के मुताबिक फिलहाल देश में कोरोना के 257 एक्टिव केस हैं। महामारी की शुरुआत से अब तक 45 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिसमें से 5.33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से बचाव के लिए अब तक 220 करोड़ (दो-तीन डोज सहित) लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Related posts

Amid Lockdown 1st Inclusive COVID-19 Fighters Live eHEALTH Summit Held

Ashutosh Kumar Singh

होम्योपैथी के साथ ही स्वास्थ्य, खुशी और सद्भाव संभव

admin

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ‘हिन्दवी स्वराज्य’ पुस्तक का विमोचन

admin

Leave a Comment