स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कोरोना पर तैयारियों का ब्योरा मांगा दिल्ली हाईकोर्ट ने

कोरोना पर तैयारियों का ब्योरा मांगा दिल्ली हाईकोर्ट ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली में कोरोना से एक लड़की की हुई मौत के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से इस महामारी से निपटने की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने कहा कि महामारी सक्रिय है और इसे गंभीरता से लेना जरूरी है। इस बीच कोरोना से अब तक 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि करीब चार हजार एक्टिव मामले हैं।

कोरोना : सुनवाई अब 18 जुलाई को

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें 27 जनवरी 2023 के उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया गया। इस आदेश में केंद्र को नमूना संग्रह, केंद्रों और परिवहन नीति के लिए न्यूनतम मानक स्थापित करने का निर्देश दिया गया था। याचिकाकर्ता का दावा है कि केंद्र ने इन दिशानिर्देशों को तैयार नहीं किया। पीठ ने जैन की याचिका का निपटारा करते हुए 12 सप्ताह में तर्कसंगत आदेश पारित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 जुलाई 2025 के लिए निर्धारित की है और केंद्र से तत्काल मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को लागू करने और स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की है।

कोरोना : पर्याप्त इंतजाम का दावा

इधर दिल्ली में एक 22 साल की लड़की की कोरोना से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की पहले से टीबी से ग्रस्त थी। राजधानी में इस साल मरने वालों की संख्या अब चार हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में इस साल कोरोना के 436 मरीजों की पुष्टि हुई। हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया गया है। मरीजों को फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है। विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अस्पताल में मरीजों के लिए बिस्तर, दवा सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कर दिए गए है। नेशनल मेडिकल फोरम और दिल्ली अस्पताल फोरम के अध्यक्ष डॉ. प्रेम अग्रवाल ने कहा कि कोविड का नया वेरिएंट हल्का जरूर है, लेकिन गंभीर मरीज और जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उनके लिए यह काफी खतरनाक है।

Related posts

Paracetamol बनाने के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित

admin

भोपाल में लगेगी तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद

admin

स्वास्थ्य मंत्रालय को संपादक ने लगाई फटकार…

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment