आशु कुमार दास
नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी को दुनिया ने एक बार झेला है, लेकिन इस वायरस का खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है। पांच साल बाद भी ये वायरस रूप बदल-बदलकर दुनिया को डरा रहा है। 2025 में कोविड का एक और नया वेरिएंट सामने आया है। वैज्ञानिकों ने कोविड के नए वेरिएंट को Nimbus Razor Blade Throat नाम दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ये मुख्य रूप से गले को प्रभावित करता है। कोविड के Nimbus Razor Blade Throat वेरिएंट की पहचान पहली बार UK Health Security Agency (UKHSA) ने की थी और बाद में इस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों के मामले अमेरिका, सिंगापुर और भारत में भी दर्ज किए जा रहे हैं।
ऐसे नाम पड़ा नए वेरिएंट का
CDC के अनुसार, कोरोना के नए वेरिएंट का नाम Nimbus Razor Blade Throat इसलिए पड़ा क्योंकि इससे संक्रमित लोग यह शिकायत कर रहे हैं कि उनका गला ऐसा लग रहा है जैसे उस्तरे से कट गया हो। गले में नजर आने वाले यह लक्षण 2-4 दिनों तक दिखाई देते हैं। कई बार गले में तेज जलन और चुंभन की समस्या के कारण खाना निगलने में परेशानी और बोलने में भी कठिनाई हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Nimbus वेरिएंट को BA.2.86.1.1.2 के अंतर्गत रखा है। ये ओमिक्रॉन के ही एक अधिक म्यूटेटेड रूप से उत्पन्न हुआ है। यह वेरिएंट खासकर स्पाइक प्रोटीन में अनेक बदलाव लेकर आया है, जिससे इसकी संक्रमण फैलाने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है। Nimbus Razor Blade Throat कोविड वेरिएंट एक बार फिर हमें सतर्क कर रहा है कि वायरस कभी भी नया रूप लेकर लौट सकते हैं। यह वेरिएंट अभी तक अत्यधिक घातक तो नहीं है, लेकिन इसकी गले की तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। अगर आपको लंबे समय तक गले में चुभन, जलन और दर्द की समस्या लंबे समय तक होती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।
नए वेरिएंट के लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कोरोना का Nimbus Razor Blade Throat वेरिएंट मुख्य रूप से गले को प्रभावित करता है। अगर किसी व्यक्ति को गले में नीचे बताए गए लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- गले में तेज दर्द
- गले में जलन और तेज चुभन होना
- कर्कश वाली तेज खांसी
- नाक बंद या बहती हुई
- तेज बुखार
- मांसपेशियों में तेज दर्द होना
- सिर में असहनीय दर्द
- कभी-कभी उल्टी और दस्त की समस्या
इनको है नए वेरिएंट का खतरा
WHO के अनुसार ये वेरिएंट हवा में तेजी से फैलता है। इस नए कोविड का खतरा इन लोगों को ज्यादा है—
- बुजुर्गों
- गर्भवती महिलाओं
- अस्थमा रोगी
- छोटे बच्चे
- डायबिटीज रोगी
- हार्ट और ब्लड प्रेशर के रोगी
कोविड से बचाव के उपाय
कोविड के विभिन्न वेरिएंट से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सबसे ज्यादा जरूरी है। कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज लेकर इस संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों की सेहत के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। संक्रमण से बचाव के लिए इन उपायों को भी अपना सकते हैं।
- बाजार, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाएं।
- बाजार में निभिन्न प्रकार की चीजों को छूने के बाद हाथों को पानी और साबुन से जरूर धोएं।
- अगर आपको कोविड का लक्षण दिखते हैं, तो RT-PCR या रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाएं।
- गले के दर्द की समस्या न बढ़े इसके लिए ठंडी चीजें, शराब और सिगरेट से दूरी बनाएं।
साभार
