स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

FSSAI: अखबार में लपेटकर खाना देने पर बैन

FSSAI: अखबार में लपेटकर खाना देने पर बैन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। हेल्दी भोज्य पदार्थों उपलब्धता पर फोकस करते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उसकी पैकेजिंग को लेकर सख्त कदम उठाया है। उसने समोसे, जलेबी और वड़ा पाव आदि खाने-पीने की वस्तुओं को अखबार में लपेटने और परोसने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इस फैसले के बाद अब सड़क किनारे ठेला लगाने वाले विक्रेताओं से लेकर रेस्तरां, होटल, क्लाउड किचन, कैटरिंग सेवाओं और फेरीवालों तक सभी को खाद्य सामग्री की पैकिंग के लिए केवल निर्धारित फूड-ग्रेड सामग्री का ही उपयोग करना होगा।

Fssai: हेल्थ को नुकसान का खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि समाचार पत्रों की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में कई प्रकार के रासायनिक तत्व और भारी धातुएँ मौजूद हो सकती हैं। गर्म या तैलीय भोजन के संपर्क में आने पर ये पदार्थ खाने में मिल सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा अखबार कई हाथों और स्थानों से होकर गुजरते हैं, जिससे उनमें बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव भी मौजूद हो सकते हैं। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और जेल भी हो सकती है।

Fssai: मुंबई में हुआ एक्शन

हाल ही मुंबई में एक मशहूर वड़ापाव विक्रेता के खिलाफ एफएसएसएआई ने हुई कार्रवाई की थी। वह ग्राहकों को अखबार के पन्नों पर वड़ापाव परोस रहा था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र और बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। पूरे शहर और क्षेत्र में ऐसी अन्य घटनाओं की संभावना को देखते हुए उसने सभी खाद्य विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे खाना पैक करने या परोसने के लिए अखबार का इस्तेमाल तुरंत बंद करें। एफएसएसएआई के अनुसार अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई हानिकारक रंग, पिगमेंट, बाइंडर और रसायन होते हैं। इसमें विशेष रूप से लेड और अन्य भारी धातुएं शामिल होती हैं। जब कोई गर्म या तेल वाला खाना इस प्रिंट के संपर्क में आता है, तो ये टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व) सीधे खाने में मिल जाते हैं, जिससे गंभीर और पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अखबारों के वितरण के दौरान वे अस्वच्छ परिस्थितियों से गुजरते हैं, जिससे वे बीमारियों का कारण बनने वाले रोगजनकों के वाहक बन जाते हैं।

Fssai: कानून भी मौजूद

मालूम हो कि ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (पैकेजिंग) रेगुलेशंस, 2018’ के तहत खाने को स्टोर करने या लपेटने के लिए अखबार या ऐसे किसी भी सामग्री के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। एफएसएसएआई ने इस संबंध में पहले भी एक एडवाइजरी जारी की थी। यह नियम विशेष रूप से छोटे और मध्यम खाद्य व्यवसायों (एसएमई) को प्रभावित करेगा। इनमें स्ट्रीट फूड वेंडर्स, रेस्टोरेंट, क्लाउड किचन, कैटरर्स, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट, फेरीवाले और मोबाइल फूड वेंडर्स शामिल हैं। इन सभी को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अतिरिक्त तेल सोखने, सामग्री को ढकने या खाना लपेटने के लिए अखबार का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न करें।

Related posts

‘स्वाधीन भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान के आयाम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

admin

सिर्फ 60 रुपये में केंद्र सरकार देगी मधुमेह की दवा

admin

यह युवा टीम 7 वर्षों से कर रही है स्वस्थ भारत के लिए संघर्ष

Leave a Comment