स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

PMSMA: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एक दशक पूरा

PMSMA: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एक दशक पूरा

9 जून से राष्ट्रव्यापी समारोह, जारी होगा 5 रुपये का डाक टिकट भी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 9 जून से राष्ट्रव्यापी स्तर पर देखभाल समारोह आरंभ करेगा। भारत की प्रमुख पहल में से एक इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित गर्भ अवस्था और स्वस्थ मातृत्व सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को अभियान के तहत उपलब्ध नौ सुनिश्चित निशुल्क सेवाओं के लाभ के लिए प्रोत्साहित करने और समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल के महत्व को बढ़ावा देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जागरूकता अभियान तथा किसी संगठन, संस्था या समुदाय द्वारा लोगों तक सीधे पहुंचने के सुनियोजित प्रयास संबंधी आउटरीच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

PMSMA: जारी होगा स्मारक सिक्का

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत देश भर में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इस योजना के एक दशक की सेवा को प्रदर्शित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री 75 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और एक 5 रुपये मूल्य का डाक टिकट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जून, 2016 को शुभारंभ की गई इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को हर महीने 9 तारीख को निशुल्क, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल (एंटीनेटल केयर) सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इससे पिछले एक दशक में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य में सुखद बदलाव आया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की उत्कृष्टता के एक दशक (2016 से 2026), भारत सरकार की प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य नीति के तहत निरंतर देखभाल दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो प्रसवपूर्व देखभाल की गुणवत्तापूर्ण, व्यापकता, निदान और परामर्श सेवाओं में बदलाव को समर्पित है। इससे करोड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं और देश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।

Related posts

फेफड़े के संक्रमण को रोकेगा AI, मरीजों पर सफल परीक्षण

admin

तीन राज्यों में बच्चों में Measles के मामले बढ़े, केंद्र भेजेगी टीम

admin

An essential book for health professionals : Phc to Mnc

admin

Leave a Comment