स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign

स्वस्थ भारत अभियान ने पूरे किए 6 वर्ष, फेसबुक से शुरू हुआ था यह अभियान

नई दिल्ली/ 22.06.18
स्वस्थ भारत अभियान के माध्यम से देश के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने काम आशुतोष कुमार सिंह ने आज ही के दिन  22 जून,2012 को किया था। स्वस्थ भारत अभियान के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्री आशुतोष फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने मित्रो से बातचीत करते हुए कहा कि, सोशल मीडिया का सार्थक प्रयोग स्वस्थ भारत अभियान ने बेहतरीन तरीके से किया है। उन्होंने बताया कि महंगी दवाइयों के खिलाफ जो आंदोलन उन्होंने शुरू किया था वह आज जनआंदोलन में तब्दील हो चुका है।
उन्होंने बताया कि स्वस्थ भारत अभियान कंट्रोल मेडिसिन मैक्सिमम रिटेल प्राइस, जेनरिक लाइए पैसा बचाइए, नो योर मेडिसिन, तुलसी लगाइए रोग भगाइए एवं स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज जैसे कैंपेनों के माध्यम से देश के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने का काम कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्थ भारत अभियान से जुड़े सभी साथियों को साधुवाद दिया और उनसे सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत अभियान का सपना सिर्फ उनका सफना नहीं है बल्कि यह पूरे देश का सपना है। इस सपना को पूर्ण करने में सभी को आगे आना चाहिए।
फेसबुक लाइव वीडियो आप नीचे दिए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

Related posts

शोध : शरीर पर दवाओं का असर बताएगा बायोसेंसर

admin

11वें आयुर्वेद दिवस को व्यापक समर्थन

admin

Surprise : एक साथ हुआ कोरोना, मंकीपॉक्स और एचआईवी

admin

Leave a Comment