स्वस्थ भारत मीडिया
आयुष / Aayush

आयुर्वेद में रिसर्च के लिए AIIA का अमृता विश्वविद्यालय से समझौता

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। AIIA ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग व समन्वय के लिए अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अमृता विश्व विद्यापीठम एक मल्टी-कैंपस, बहु-विषयी अनुसंधान अकादमिक विश्वविद्यालय है, जिसे बाद में अमृता कहा जाएगा। AIIA की निदेशक प्रो. तनुजा नेसारी और अमृता विश्व विद्यापीठम के कोच्चि परिसर के चिकित्सा विज्ञान विभाग के प्रोवोस्ट प्रेम कुमार वासुदेवन नायर द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। AIIA ने पहले ही जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, यूके और ब्राजील के चिकित्सा षिक्षा संस्थानों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर वॉकथ्रू आयोजित

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर C20 के कार्य समूह के लिए एक वॉकथ्रू का आयोजन किया। इसमें 400 से अधिक प्रतिनिधियों के एक बड़े समूह ने भाग लिया और संस्थान ने यह दर्शाया कि स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में कैसे एक एकीकृत दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। G-20 फोरम के आठ आधिकारिक कार्य समूहों में से C-20 एक है। इसके 19 सदस्य देश सी20 समूह बनाते हैं। C20 इंडिया 2023 C20 के आधिकारिक एंगेजमेंट ग्रुप्स में से एक है।

आयुष प्रणाली को मुख्यधारा में एकीकृत किया जाये

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) तनुजा नेसारी ने कहा कि हम सभी के लिए स्वास्थ्य और समग्र भलाई के दृष्टिकोण को साकार करने में हमारी मदद करने के लिए आयुष प्रणाली की ताकत को मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवा में एकीकृत किया जाना चाहिए। डॉ. अनीता भाटिया ने कहा कि AIIA में आप सभी के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है। आयुर्वेद का विज्ञान विश्व को भारत की देन है। यह भारत का ज्ञान, विद्या, परंपरा और संस्कृति है। C20 के माध्यम से, आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद के एकीकरण के माध्यम से फिर से समग्र उपचार की ओर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह एक अभिनव दृष्टिकोण है और इससे सभी को लाभ होगा। डॉ. भाटिया के हाथों मिलेट कैलेंडर भी लॉन्च किया गया।

Related posts

कोविड-19 से लड़ने में युद्ध स्तर पर जुटे सीएसआईआर के वैज्ञानिक

Ashutosh Kumar Singh

Budget for Homoeopathy is equal to only the budget of toilet cleaning balls!

पानी की बर्बादी को रोकने की शुरू हुई मुहीम, बच्चो ने की शुरुवात

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment