स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली में बनेगा एक और आयुर्वेद रिसर्च संस्थान

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही दिल्ली के रोहिणी में एक नए केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान भवन की आधारशिला रखी। 187 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 2.92 एकड़ में फैली नई सुविधा में आयुर्वेद अनुसंधान को आगे बढ़ाने और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित 100 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की स्वास्थ्य और कल्याण राजधानी बनने की अपार क्षमता है। आयुर्वेद के विस्तार के लिए हुए कदमों की भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

दिल्ली एम्स में बनेगा नया सेक्शन

दिल्ली एम्स में गंभीर रूप से बीमार मरीजों का अलग से इलाज किया जाएगा। इसके लिए जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर परिसर में एक नया ‘क्रिटिकल केयर’ सेक्शन बनेगा। संस्थान के निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक नए सेक्शन में 200 अतिरिक्त बिस्तर होंगे और इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। इसके अगले दो सालों में तैयार होने की उम्मीद है।

भारतीय बच्चों में मोटापे के मामले बढ़े

आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बच्चों में मोटापे की दिक्कत काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। मोटापा से ग्रस्त बच्चों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। एक अनुमान के अनुसार भारत में करीब 8.4 फीसद बच्चे मोटापे का शिकार हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि खानपान में लापरवाही के अलावा बच्चों की शारीरिक सक्रियता काफी कम हो गई है जो इसका एक बड़ा कारण है।

Related posts

मधुमेह की दवा से होगा पार्किंसंस का इलाज

admin

जेनेरिक दवाओं को अनिवार्य करने पर IMA को आपत्ति

admin

Scientists help pave the way for a vaccine against TB

Leave a Comment