स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बिहार में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध मरीज

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। बिहार में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध मरीज मिला है। युवक हाल ही दिल्ली से औरंगाबाद वापस आया है। उसे बुखार के साथ शरीर में बड़े-बड़े फफोले हो गये हैं। कुछ दिन पहले पटना की एक महिला भी संदिग्ध निकली थी हालांकि सैंपल में पुष्टि नहीं हुई।

सैंपल पुणे जायेगा

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर युवक का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा। औरंगाबाद से लेकर राज्य के सभी जिलों में इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है। औरंगाबाद के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद के मुताबिक युवक हाल ही में दिल्ली से वापस आया है। वह कुटुंबा गांव का रहने वाला है। सिविल सर्जन के मुताबिक दिल्ली से वापस आने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी।

घर में आइसोलेट

युवक में मंकीपॉक्स का लक्षण दिखाई देने के बाद उसे घर में आइसोलेट कर दिया गया है। जांच के लिए टीम को भेजकर सैंपल कलेक्शन कराया जा रहा है। सिविल सर्जन का कहना है कि गांव में अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। संदिग्ध मरीज के स्वास्थ्य को लेकर एक टीम लगाई गई है जो उसके संपर्क में बनी हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से भी मॉनिटरिंग कराई जा रही है। संदिग्ध मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री है। ऐसे में मंकीपॉक्स की पुष्टि होती है तो संपर्क में आने वालों को भी संक्रमण का खतरा होगा। परिवार के सदस्यों को लेकर भी टीम अलर्ट है।

पहले मिली थी एक महिला

इसके पूर्व पटना के सिटी इलाके में एक अधिवक्ता की पत्नी में मंकीपॉक्स का लक्षण पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था लेकिन मंकीपॉक्स की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि राज्य में मंकीपॉक्स को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। अस्पतालों में मंकीपॉक्स को लेकर व्यवस्था बढ़ाई गई है, इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी ट्रेंड किया जा रहा है।

Related posts

साल के अंत तक कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य

admin

राम ही नहीं, रामदेव को भी चौदह साल बनवास रहना पड़ा

admin

जान की बाजी लगाकर भी सेवारत है दिल्ली पुलिस

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment