स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 नीचे की कहानी / BOTTOM STORY समाचार / News

यह कोरोना गीत हो रहा है वायरल, स्वस्थ भारत किया है जारी

इस कोरोना  गीत को बालीवुड के प्रख्यात गायक एवं संगीतकार सरोज सुमन ने दी है आवाज,निलाक्षी इंटरटेनमेंट  की है  प्रस्तुति
वरिष्ठ स्तंभकार  अमित त्यागी ने दिए हैं शब्द

नई दिल्ली/ 13.04.20
कोरोना के डर से जहां एक ओर पूरी दुनिया घरों में कैद है, वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको दुनिया की फिक्र है। इसी कड़ी में निलाक्षी इंटरटेनमेंट ने एक कोरोना गीत (दोहा) प्रस्तुत किया है। इसे आवाज दी है वरिष्ट संगीतकार एवं गायक सरोज सुमन ने। सरोज इसके पूर्व भी बॉलीवुड में बहुत काम कर चुके हैं। उन्होंने अमित त्यागी के लिखें दोहों को  संगीत बद्ध तो किया ही है लेकिन साथ ही साथ अपनी आवाज भी दी है। अमित त्यागी ने ही इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट भी किया है।
स्वस्थ भारत न्यास की परिकल्पना को साकार करते हुए  स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए यह संगीतमयी वीडियो बनाया गया है। इस बावत संगीतकार एवं गायक सरोज सुमन ने स्वस्थ भारत मीडिया को बताया कि इस संगीत को उन्होंने अपने घर पर रह के ही तैयार किया है। और अपनी आवाज भी उन्होंने घर पर ही रिकॉर्ड किया है। बड़े-बड़े संगीत-साज के साथ गाने वाले ऐसे  कलाकार आज मुश्किल  की घड़ी में लोगों को मानसिक संबल देने के लिए आगे आ  रहे हैं, यह एक सकारात्मक पहल है। स्वस्थ भारत मीडिया इस पहल की सराहना करता है।
आप यहां देख-सुन सकते हैं यह कोरोना गीत
https://www.youtube.com/watch?v=opMcDHv2kds&feature=youtu.be

Related posts

स्वस्थ भारत अभियान ने पूरे किए 6 वर्ष, फेसबुक से शुरू हुआ था यह अभियान

अब रोज बनेंगे 10 लाख आयुष्मान कार्ड : मनसुख मांडविया

admin

श्रीनगर के 18 वर्षीय युवा को ‘स्वच्छता ही सेवा’ का एम्बेसडर बनाया गया

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment