स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली एम्स में मुफ्त मिलेंगी कैंसर की महंगी दवाएं

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली एम्स ने जेनेरिक फार्मेसी की दवाओं की सूची में 63 अतिरिक्त दवाओं को शामिल किया है। इसमें कैंसर, गठिया, डायबिटीज सहित कई बीमारियों की दवाएं भी हैं जो निःशुल्क मिलेंगी। इसमें कैंसर की कुछ महंगी दवाएं जैसे इमैटिनिब-डैसाटिनिब (ब्लड कैंसर की दवा), टेमोजोलोमाइड (ब्रेन कैंसर की दवा), टैमोक्सीफेन- पाल्बोसिक्लिब-साइक्लोफॉस्फेमाइड (ब्रेस्ट कैंसर), सोराफनीब (लीवर कार्सिनामा की दवा), कैपेसिटाबाइन-(पित्ताशय कैंसर) आदि भी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डायबिटीज के इलाज के लिए जरूरी इंसुलिन इंजेक्शन भी इस सूची में शामिल हैं।

30 लाख से अधिक बच्चों का समय से पहले जन्म

द लैंसेट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में भारत में कम से कम 3.02 मिलियन बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया। यह पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। यह स्टडी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (मूल रूप से संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष, UNICEF) के सहयोग से की गई थी। समय से पहले उसे माना जाता है जिसका जन्म 37 सप्ताह से पहले हो जाता है। इसे नवजात मृत्यु दर के लिए मुख्य जोखिम में से एक माना जाता है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन से जुड़े शोधकर्ताओं द्वारा स्टडी को तैयार किया गया है।

सूअर का दिल लगा व्यक्ति स्वस्थ

अमेरिका में एक महीने पहले लॉरेंस फॉसेट नामक शख्स के शरीर में सूअर का हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था। ऑपरेशन के बाद से वह पूरी तरह से ठीक है। यह शख्स दुनिया का ऐसा दूसरा व्यक्ति है जिसके शरीर में सुअर का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया है। फॉसेट हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहा था। उन्हें इंसानी हार्ट नहीं ट्रांसप्लांट किया जा सकता था। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉक्टरों ने उन्हें एक्सपेरिमेंटल ट्रांसप्लांट 20 सितंबर को किया था। इसी टीम ने पिछले साल आनुवंशिक रूप से परिवर्तित सूअर के दिल का दुनिया का पहला ट्रांसप्लांट करते हुए इसे डेविड बेनेट को लगाया था। हालांकि दो महीने बाद कई अन्य कारणों से उसकी मौत हो गई थी।

Related posts

ESI के 30 अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा

admin

यह उपचार रोक सकता है कोविड-19 का विस्तार

Ashutosh Kumar Singh

Top-selling 100 drugs to get cheaper soon

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment