नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)।
The thermometer दीपावली के शुभ अवसर पर स्वस्थ भारत मीडिया के समूह संपादक और हेल्थ पत्रकार आशुतोष कुमार सिंह स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए ‘द थर्मामीटर’ नामक टॉक शो लेकर 19 अक्टूबर को यूट्यूब पर आ रहे हैं। ‘द थर्मामीटर’ यानी स्वास्थ्य का थर्मामीटर। इसमें किसी न किसी स्वास्थ्य स्पेशलिस्ट से खास बातचीत होगी। इसे रात आठ बजे देखा—सुना जा सकेगा। पहले एपिसोड के मेहमान हैं देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दीपक कुमार अरोड़ा।
The thermometer स्वास्थ्य के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, आपको स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से अवगत कराना। एक स्वास्थ्य पत्रकार की डॉक्टर से वार्ता का मतलब है सही और तथ्यपरक जानकारी दर्शकों एवं पाठकों को उपलब्ध कराना। कोशिश की जाएगी कि इस शो से दर्शकों को संतोषप्रद जानकारी मिल सके।
आज रात्रि 8 बजे स्वस्थ भारत मीडिया के इस कार्यक्रम द थर्मामीटर को आप देखना न भूलें।
जानिए कौन हैं डॉ. दीपक कुमार अरोड़ा
The thermometer
Dr. Deepak Kumar Arora is a highly accomplished orthopedic surgeon with over 15 years of dedicated experience in the field of orthopedic surgery. He currently serves as the Principal Consultant at Max Super Specialty Hospital, Patparganj, and holds the position of Director and Chief Surgeon at Esskay Ortho Clinic.
Renowned for his expertise in joint replacement, keyhole (arthroscopic) surgery, and both trauma and revision trauma surgeries, Dr. Arora has transformed the lives of countless patients through his precise surgical skills and compassionate care. One of his most recent achievements includes successfully performing a complex joint replacement surgery on a young patient age around 22 years with severe knee damage—restoring mobility and hope in a life that had been constrained by pain.
As a academic contributor
Dr. Arora is also an active academic contributor, having delivered lectures at numerous national and regional orthopedic conferences. He has proudly organized and conducted 3 to 4 orthopedic conferences, bringing together leading minds to share knowledge and push the boundaries of medical science.
Beyond clinical excellence, Dr. Arora is known for bringing a creative, human-centered approach to orthopedic care. Whether it’s integrating newer technologies in minimally invasive surgery or mentoring young surgeons, he believes that orthopedic surgery is not just a science but also an art—one that requires precision, empathy, and innovation.
कौन हैं आशुतोष कुमार सिंह
स्वास्थ्य पत्रकार आशुतोष कुमार सिंह विगत 19 वर्षों से पत्रकारीय लेखन से जुड़े हुए हैं। स्वस्थ भारत अभियान (2012) के संकल्पक एवं राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष ‘कंट्रोल मेडिसिन मैक्सिमम रिटेल प्राइस’, ‘नो योर मेडिसन, ‘जेनरिक लाइए पैसा बचाइए’ और ‘तुलसी लगाइए रोग भगाइए’ जैसे जनसरोकारी पहलों के परिकल्पक एवं अगुवा रहे हैं। 2017 में ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का संदेश लेकर एवं 2019 में ‘स्वस्थ भारत के तीन आयामः जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान’ विषयक देशव्यापी 50 हजार कि.मी. से लंबी स्वस्थ भारत यात्रा कर चुके हैं। विगत् तीन वर्षों से ‘स्वास्थ्य संसद’ के संयोजक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य विमर्श को खड़ा करने का कार्य कर रहे हैं। मूल रूप से बिहार के सीवान जिला के रजनपुरा गांव के रहने वाले श्री आशुतोष कुमार सिंह का जन्म 25 जनवरी, 1986 को हुआ।
प्रकाशित पुस्तक — जेनरिकोनॉमिक्स (हिन्दी), अँजुरी भर चाउर— (भोजपुरी, गघ संग्रह), डॉ. मधुकर गंगाधर से मिलिए (हिन्दी, साक्षात्कार)
पत्रकारीय सफर — दैनिक जागरण, संस्कार पत्रिका, जनसंदेश टाइम्स, द संडे इंडियन, महुआ न्यूज, बिहारी खबर।
पत्रकारीय लेखन — दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर, योजना, कुरुक्षेत्र, आजकल, भारतीय पक्ष, डायलॉग इंडिया, यथावत, युगवार्ता।
अनुवाद व संपादन — कॉफी टेबल बुक— राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार।
पुरस्कार — वाग्धारा यंग अचिवर्स अवार्ड—2020, स्वस्थ भारत यात्री सम्मान—2022 एवं तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान—2019
संस्थापक— स्वस्थ भारत (पंजी. न्यास) एवं स्वस्थ भारत मीडिया।
