स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में Health Pavilion 27 नवंबर तक

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में हेल्थ पवेलियन 27 नवंबर तक

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राजधानी के भारत मंडपम में 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का स्वास्थ्य पवेलियन भी लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा, संयुक्त सचिव सौरभ जैन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस वर्ष के पवेलियन का विषय “स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत” है जो एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वास्थ्य नीतियों को आकार देने और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मंत्रालय की केंद्रीय भूमिका को उजागर करता है। इसमें कुल 37 स्टॉल हैं।

पवेलियन में कई सुविधाएं

श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने और सतत विकास लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाने के उद्देश्य से कई प्रमुख पहलों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू किए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लक्ष्य 11 करोड़ लोगों तक पहुंचना है। इसके साथ ही, युवाओं के लिए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत अभियान और अंगदान के लिए राष्ट्रीय अभियान जैसी पहलें भी साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने जन जागरूकता बढ़ाने में इसकी भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह पवेलियन भारत की स्वास्थ्य प्रणाली और चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देता है। सीपीआर जागरूकता सत्र और एनीमिया परीक्षण सहित कई सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे इन सुविधा केंद्रों का दौरा करें और इनका पूरा लाभ उठाएं।

पवे​लियन की पृष्ठभूमि

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 14 दिनों तक चलेगा जो 14 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर को समाप्त होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय को हॉल संख्या 4 के भूतल पर लगभग 900 वर्ग मीटर जगह आवंटित की गई है। इसमें कुल 37 स्टॉल है। इन प्रदर्शनियों में मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका एक प्रमुख आकर्षण हाल ही में राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” (SNSPA) के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताबों की उपलब्धि होगी, जो निवारक और महिला-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य पवेलियन में स्टॉलों की सूची इस प्रकार है:

  • रक्त आधान सेवा (BTS)
  • राष्ट्रीय आघात और जलन चोट प्रबंधन एवं रोकथाम कार्यक्रम (NPPMT और BI)
  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK)
  • ई संजीवनी- राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा
  • मां और बच्चे के कल्याण के लिए हेल्थी टाइमिंग और स्पेसिंग
  • ईट राइट इंडिया
  • HLL अमृत फार्मेसी
  • HHL आरोग्य मैत्री BHISHM क्यूब
  • सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (टेली MANAS)
  • राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC)
  • बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम
  • बधिरता की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृश्य हानि नियंत्रण कार्यक्रम
  • गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय उपशामक देखभाल कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY)
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)
  • राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (NLEP)
  • राष्ट्रीय ओरल स्वास्थ्य कार्यक्रम (NOHP)
  • राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम
  • एनीमिया मुक्त भारत और किशोर स्वास्थ्य परामर्श
  • ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र
  • टीबी मुक्त भारत अभियान
  • राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम

Related posts

प्रयासों के बावजूद मेडिकल खर्च में 14 फीसद की वृद्धि

admin

कैंसर का कारण बन रहा उपले-पराली जलाना

admin

Slow poison से कम नहीं चिप्स, बिस्किट और पेस्ट्री

admin

Leave a Comment