स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

भारत में TB के मामलों में कमी को रेखांकित किया WHO ने

भारत में TB के मामलों में कमी को रेखांकित किया WHO ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य मंत्रालय के सघन प्रयास से भारत में टीबी के मामलों में कमी आयी है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट में कहा गया है। यह रिपोर्ट जाता है और 13 नवंबर को जारी हुआ है। इसके मुताबिक भारत में टीबी के मामलों में भी 21 फीसद की गिरावट आई है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि 2015 में प्रति लाख की आबादी पर 237 मामले मिले थे जो 2024 में प्रति लाख 187 मामले हो गए हैं। यानी वैश्विक गिरावट (12 फीसद) से लगभग दोगुना।

TB: कई देशों से अधिक कमी भारत में

WHO की इस रिपोर्ट का नाम है ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2025। इसके मुताबिक दुनिया भर में इस बीमारी के कुल मामलों में से 67 प्रतिशत सिर्फ़ आठ देशों में हैं। इसमें भारत 25 फीसद, इंडोनेशिया 10 फीसद, फ़िलीपींस 6.8 फीसद, चीन 6.5 फीसद और पाकिस्तान 6.3 फीसद है। जबकि नाइजीरिया में 4.8 फीसद, कांगो में 3.9 फीसद और बांग्लादेश में 3.6 फीसद है। इसके अलावा 2024 में एमडीआर/आरआर-टीबी से पीड़ित अनुमानित वैश्विक लोगों की संख्या के आधे से ज़्यादा मामले चार देशों में हैं—भारत (32 फीसद), चीन (7.1 फीसद), फिलीपींस (7.1 फीसद) और रूस (6.7 फीसद)। भारत दुनिया भर में टीबी के मामलों में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले देशों में से एक है, जो अन्य उच्च-प्रभावित देशों में दर्ज की गई कमी दरों से भी आगे निकल गया है।

TB: ट्रीटमेंट कवरेज बढ़ा

उधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि नई तकनीकों के तेजी से उपयोग, सेवाओं के विकेंद्रीकरण और बड़े पैमाने पर सामुदायिक लामबंदी द्वारा संचालित भारत में नए तरीके से मामले खोजने के दृष्टिकोण ने देश के ट्रीटमेंट कवरेज को 2024 में 92 फीसद से अधिक कर दिया, जो 2015 में 53 फीसद था। मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक 2024 में 27 लाख अनुमानित मामलों में से 26.18 लाख टीबी रोगियों का निदान किया गया। इन प्रयासों से मिसिंग मामलों की संख्या को कम करने में मदद मिली। मंत्रालय ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपचार की सफलता दर बढ़कर 90 फीसद हो गई, जो वैश्विक औसत 88 फीसद से अधिक है। भारत की टीबी मृत्यु दर भी 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 28 से घटकर 2024 में प्रति लाख 21 हो गई है।

Related posts

AI की मदद से कैंसर का निदान होगा आसान

admin

आयुर्वेद से किशोरियों में एनीमिया नियंत्रण के लिए हुआ समझौता

admin

स्वस्थ भारत यात्रा 2016

Leave a Comment