स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

IITF : पांच साल में 7 बीमारियों के खत्म होने के आसार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने यहां भारत मंडपम में 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य मंडप का उद्घाटन किया। इस वर्ष का मंडप ‘एक स्वास्थ्य’ की थीम पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक टर्निंग पॉइंट देखा गया है। भारत ने खसरा, रुबेला, ट्रेकोमा, काला-आज़ार, टीबी, कुष्ठ रोग और लिम्फेटिक फाइलेरिया सहित 7 बीमारियों को समाप्त कर दिया है या अगले 5 वर्षों में इन्हें समाप्त करने के कगार पर है।

आयुष के पवेलियन में कई नये आकर्षण

उधर व्यापार मेले में आयुष पवेलियन भी लगा है जहां स्वाद और स्वास्थ्य के वादे के साथ आयुष आहार, आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। इस बार का थीम है-‘आयुष के साथ स्वस्थ भारत, विकसित भारत’। पवेलियन में प्रदर्शित सबसे महत्वपूर्ण आयुष पहलों में से एक आयुष वीज़ा प्रदर्शनी है। आयुष वीजा भारत के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य और कल्याण क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए तैयार है। मंडप में आयुष आहार भी शामिल है।

Related posts

One day workshop organized on drug trafficking

admin

मानसिक समस्या से उभर रहे लोगों के लिए हुए कई कार्यक्रम

admin

बिनोद कुमार को मिला 2015 फेलोशिप अवार्ड

Vinay Kumar Bharti

Leave a Comment