स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

लोकसभा : देशभर में 200 डे केयर कैंसर सेंटर कार्यरत

लोकसभा : देशभर में 200 डे कैंसर केयर सेंटर कार्यरत

नयी​ दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। चालू वित्त वर्ष के लिए देश भर में 200 से अधिक डे केयर कैंसर सेंटर (DCCC) की स्थापना को मंजूरी दी गई है। बजट घोषणा के अनुसार सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। बिहार के सारण, वैशाली, मधुबनी, कटिहार, गोपालगंज, सीतामढी़, सुपौल, अररिया, रोहतास, सहरसा, बांका, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, औरंगाबाद, जमुई, बक्सर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा और शिवहर एवं दिल्‍ली के पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (दक्षिण दिल्ली) और राव तुलाराम अस्पताल (दक्षिण पश्चिम दिल्ली) में ये सेंटर हैं।

लोकसभा : 41 करोड़ आयुष्मान कार्ड

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत देश में 41 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जनवरी 2022 में सरकार ने इस योजना के लाभार्थी आधार को 10.74 करोड़ से बढ़ाकर 12 करोड़ परिवार कर दिया, जिससे भारत की 40 प्रतिशत आबादी को कवर किया जा सके। इसके अलावा मार्च 2024 में, पात्रता मानदंडों का विस्तार करके 37 लाख मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW), आंगनवाड़ी सहायिकाओं (AWH) और उनके परिवारों को शामिल किया गया। हाल ही में इस योजना का विस्तार 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को, जो 4.5 करोड़ परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं, वय वंदना कार्ड के माध्यम से, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना, कवर किया गया है।

Related posts

पाक में bioweapon के रूप में घातक वायरस बना रहा चीन

admin

प्रवासी मजदूरों को बिहार में रोजगार देने की तैयारी शुरू, ऐप के माध्यम से हो रहा कौशल सर्वे

Ashutosh Kumar Singh

75 दिवसीय सागर स्वच्छता अभियान का समापन 17 सितंबर को

admin

Leave a Comment