स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

लिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन के लिए MDA अभियान शुरू

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने लिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन के लिए द्वि-वार्षिक देशव्यापी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान के पहले चरण का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को नि:शुल्क निवारक दवाएं प्रदान करके बीमारी के फैलाव को रोकना है। इस अभियान के अंतर्गत 11 राज्यों के 92 जिलों को कवर किया जाएगा और यह एक पखवाड़े तक चलेगा।

कवरेज बढ़ाने का प्रयास करना होगा

उन्होंने 2027 तक लिम्फेटिक फाइलेरियासिस के उन्मूलन के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान के शुरू होने से बड़ी सफलता की उम्मीद है। पिछले वर्ष इसका कवरेज 82.5 प्रतिशत था जबकि इस वर्ष हमें इस कवरेज को बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए और पात्र जनसंख्या का 95 प्रतिशत से अधिक कवरेज हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।

बिहार समेत 11 राज्यों में अभियान

मालूम हो कि भारत ने लिम्फेटिक फाइलेरियासिस के उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में प्रगति में तेजी लाने के लिए कई उपाय किए हैं। इस अभियान में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात सहित 11 राज्य भाग लेंगे। अभी देश के 20 राज्यों में 345 लिम्फेटिक फाइलेरिया जिले हैं। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के 75 प्रतिशत जिले 5 राज्यों बिहार, झारखंड, यूपी, ओडिशा और तेलंगाना से हैं। 15-20 से अधिक चरणों के बावजूद, केवल 138 जिलों ने MDA को समाप्त किया है।

Related posts

चार भारतीय कफ सिरप के इस्तेमाल पर WHO-FDA की पाबंदी

admin

मोबाइल एप बतायेगा जनऔषधि केन्द्रों का पता

Ashutosh Kumar Singh

नकली दवा निर्माण पर सरकार सख्त, 18 के लाइसेंस रद्द

admin

Leave a Comment