स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

New Medicine: एक गोली से 55% कम होगा कोलेस्ट्रॉल

New Medicine: एक गोली से 55% कम होगा कोलेस्ट्रॉल

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों की सबसे बड़ी वजहों में से एक माना जाता है। अब अमेरिकी दवा नियामक US FDA ने पहली ऐसी ओरल दवा (Medicine) Lipfendra को मंजूरी दी है, जो क्लिनिकल ट्रायल में LDL को 55 फीसद से ज्यादा तक कम करने में सफल रही। यह दवा उन हाई-रिस्क मरीजों के लिए है, जिनका खराब कोलेस्ट्रॉल दवाओं के बावजूद कंट्रोल नहीं हो रहा है। ऐसे मरीजों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। अब तक PCSK9 को टारगेट करने वाली ज्यादातर दवाएं इंजेक्शन के रूप में दी जाती थीं। Lipfendra पहली ऐसी दवा है, जिसे गोली के रूप में लिया जा सकता है। इससे इलाज मरीजों के लिए ज्यादा आसान हो सकता है।

पहली ओरल दवा

रिपोर्ट के अनुसार Lipfendra मर्क (Merck) की नई दवा है। यह दुनिया की पहली ओरल PCSK9 इनहिबिटर दवा है, यानी इसे इंजेक्शन की बजाय गोली के रूप में लिया जाता है। इसे खास तौर पर उन मरीजों के लिए मंजूरी मिली है, जिनका LDL कोलेस्ट्रॉल स्टेटिन लेने के बाद भी ज्यादा रहता है। यह दवा लीवर में मौजूद PCSK9 प्रोटीन को ब्लॉक करती है। यह प्रोटीन शरीर की खून से खराब कोलेस्ट्रॉल हटाने की क्षमता को कम कर देता है। जब इसे रोका जाता है तो शरीर LDL को ज्यादा एफेक्टिवली तरीके से बाहर निकाल पाता है। ट्रायल में इस दवा के साइड इफेक्ट हल्के पाए गए। कुछ लोगों में चक्कर आना और दस्त जैसी शिकायतें देखी गईं। डॉक्टरों के अनुसार इस दवा को खाली पेट लेना जरूरी है ताकि इसका असर बेहतर हो।

तीन हजार मरीजों पर ट्रायल

करीब 3,000 मरीजों पर हुए क्लिनिकल ट्रायल में Lipfendra लेने वाले मरीजों का LDL कोलेस्ट्रॉल छह महीने में 55 फीसद से ज्यादा कम हुआ। एक दूसरी स्टडी में प्लेसीबो की तुलना में औसतन 59% तक कमी देखी गई। मालूम हो कि दिल की बीमारी दुनिया भर में मौत की बड़ी वजह है और हाई LDL कोलेस्ट्रॉल इसका रिस्क फैक्टर है। ऐसे में पहली ओरल PCSK9 दवा को मंजूरी मिलना इलाज के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, खासकर उन मरीजों के लिए जिन्हें एडिशनल थैरेपी की जरूरत होती है।

Related posts

Homeopathy is effective in cancer treatment: AIIMS director

admin

जनऔषधि पोषण और आयुष्मान विषय पर हुआ राष्ट्रीय परिसंवाद, आयुष्मान भारत एवं जनऔषधि परियोजना के शीर्ष अधिकारी हुए शामिल

Ashutosh Kumar Singh

ग्लोबल वार्मिंग से भारत के खाद्य उत्पादन में आयेगी भारी कमी

admin

Leave a Comment