स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

28 फरवरी तक कर सकेंगे विज्ञान पुरस्कार के लिए नामांकन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्र सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए नामांकन करने की घोषणा की है। इसके लिए गृह मंत्रालय के पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर 14 जनवरी से 28 फरवरी तक नामांकन जमा करने हैं। पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई) पर की जाएगी। पुरस्कार समारोह 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

चार श्रेणियों में 56 अवार्ड

जानकारी के मुताबिक पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। ये हैं-विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम। इनमें कुल 56 अवार्ड दिये जायेंगे। विज्ञान पुरस्कार निम्नलिखित 13 प्रक्षेत्र में दिए जाएंगे, जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और अन्य शामिल हैं।

Related posts

बजट : हेल्थ सेक्टर का आवंटन बढ़ाया सरकार ने

admin

एंटीबायोटिक दवा लिखें तो कारण भी बतायें डॉक्टर

admin

मध्य प्रदेश: एफडीए दफ्तर में किसने लगाई आग ?

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment