स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बने एक करोड़ आयुष्मान कार्ड

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभ को सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाना है।

X पर किया पोस्ट

उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा-‘बहुत ही उत्साहित करने वाली जानकारी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भी तो यही है कि देशभर के मेरे सभी गरीब भाई-बहनों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। मालूम हो कि यह यात्रा 15 नवंबर से झारखंड के खूंटी से निकली है जिसके तहत ग्राम पंचायतों में हेल्थ कैंप लगाकर मुफ्त चिकित्सा और जांच की सुविधा दी रही है।

Related posts

टीके की 200 करोड़ खुराक पार करने पर बिल गेट्स ने दीे बधाई

admin

जन औषधि ने इलाज के खर्च की चिंताएं दूर की

admin

पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रवासी कामगारों के लिए मसीहा बनकर उभर रहे हैं लोग

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment