स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

देश में 834 लोगों पर एक डॉक्टर : सरकार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत में फिलहाल 834 लोगों पर एक डॉक्टर उपलब्ध है। यह हर पैथ का मिलाजुला आंकड़ा है जबकि 80 प्रतिशत एलोपैथिक और 5.56 लाख आयुष डॉक्टर उपलब्ध हैं। गत दिनों स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्य सभा को यह बताया था। उन्होंने बताया कि देश में 36.14 लाख नर्सिंग कर्मी हैं और देश में प्रति 476 लोगों की आबादी पर एक नर्सिंग कर्मी है।

मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अनुसार जून 2022 तक राज्य चिकित्सा परिषद एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में पंजीकृत एलोपैथिक चिकित्सकों की संख्या 13 लाख से अधिक थी। सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ायी है जिसके कारण MBBS की सीटों में वृद्धि हुई है। 2014 से पहले 387 मेडिकल कॉलेज थे पर अब बढ़कर 706 हो गए हैं। MBBS सीटों में 2014 से पहले 51,348 से 112 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब 1,08,940 हो गई है और PG सीटें 2014 से पहले 31,185 से बढ़कर 127 प्रतिशत हो गई हैं और अब 70,674 हो गई हैं।

Related posts

Good News : मंकीपॉक्स सैंपल की जांच के लिए किट विकसित

admin

हेल्थ सेक्टर को नया आयाम देगा मस्क का ब्रेन चिप

admin

बच्ची की जान बचाने को मुंबई से मंगाया गया दुर्लभ ग्रुप का ब्लड

admin

Leave a Comment