स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

अंगदान पर आधारित फिल्म ‘पलक’ 10 फरवरी को होगी रिलीज

मुंबई (स्वस्थ भारत मीडिया)। चित्रगुप्त आर्ट्स व युनि प्लेयर्स फिल्म्स प्रोडक्शन और ब्रान्डेक्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत अंगदान पर आधारित हिंदी फिल्म ‘पलक’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म नजदीकी सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म के रिलीज होने पर स्वस्थ भारत के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

दिसंबर में जारी हुआ था पोस्टर

पिछले महीने अँधेरी स्थित ब्रान्डेक्स हाउस में इसका पोस्टर लॉंच किया गया था। इस फिल्म के निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव और लेखक अंकुर खत्री हैं। इंटरनेशनल मॉडल और एक्टर सूचि कुमार व एनएफडीसी के पूर्व अधिकारी नन्द किशोर व्यास आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। इसके निदेशक अरशद सिद्द्की, अभिनेता-निर्देशक मानव सोहल, म्यूजिक डायरेक्टर राजेंदर शिव, सहायक निर्देशक रुपेश कुमार, निर्माता-निर्देशक संदीप श्रीवास्तव, ग्राफिक डिजाइनर ललित ठाकुर और मार्केटिंग हेड साहिल मालिक हैं।

Related posts

भारत आर्थिक महाशक्ति बनने के रास्ते पर : हरिवंश

admin

क्षय रोग, मलेरिया और एचआईवी एड्स के सहस्राब्दि विकास लक्ष्य हासिल- कुलस्ते

admin

Study: आयुष का बाजार 36.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर

admin

Leave a Comment