स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

BIHAR: 16 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी

Bihar: 16 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। बिहार (Bihar) सरकार ने सात निश्चय-3 के ‘सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन’ कार्यक्रम के तहत लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर 16 ब्राउनफील्ड चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों (डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल सहित) के संचालन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से PWC का चयन ट्रांजैक्शन एडवाइजर के रूप में किया गया है।

राज्य सरकार ने PWC को लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) जारी करने की मंजूरी देते हुए इस परियोजना पर होने वाले 8 करोड़ 27 लाख 300 रुपये के व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इस पहल का उद्देश्य PPP मॉडल के जरिए राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, खेल, न्यायिक व्यवस्था, जलापूर्ति, पर्यटन, संस्कृति और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

Related posts

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों पर केंद्र सक्रिय

admin

सफलता एवं समृद्धि का आधार स्वास्थ्य हैः प्रधानमंत्री

सजग हेल्थ सिस्टम बनाने पर फोकस करना होगा: तेजेंद्र शर्मा

admin

Leave a Comment