स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

रामबहादुर राय को मिला पद्म भूषण सम्मान

रामबहादुर राय को मिला पद्म भूषण सम्मान

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। ‘स्वस्थ भारत’ के संरक्षक एवं प्रख्यात पत्रकार श्री रामबहादुर राय को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा 27 मई को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
18 जून को, उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के महानिदेशक श्री सतपाल चौहान द्वारा पद्म भूषण का पदक और प्रशस्ति-पत्र सादर भेंट किया गया। इस गरिमामय अवसर पर गृह मंत्रालय के निदेशक श्री पाण्डेय प्रदीप कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मालूम हो कि श्री राय प्रखर पत्रकार रहे हैं। जयप्रकाश नारायाण के निकट सहयोगी रहने के कारण आपातकाल के दौरान उन पर भी तत्कालीन सरकार का कोप बरसा।

‘स्वस्थ भारत’ न्यास के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह और सीईओ प्रियंका सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उस जीवन दृष्टि, विचारशीलता और सांस्कृतिक साधना का वंदन है जो श्री राय के व्यक्तित्व में निरंतर जीवंत है। हम सब के लिए यह गौरव का पल है।

Related posts

स्वस्थ भारत यात्रियों का आंध्रप्रदेश में प्रवेश

Ashutosh Kumar Singh

अब पटना में हो सकेगा आंख के कैंसर का इलाज

admin

कोविड-19 के खिलाफ सेप्सिस की दवा का परीक्षण करेंगे भारतीय वैज्ञानिक

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment