स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

तपेदिक पीड़ितों और इससे मौत की संख्या में आयी कमी

संसद में स्वास्थ्य विभाग पर सवाल-जवाब

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर नवीनतम जानकारी देते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा को बताया कि भारत में टीबी के मामलों में 2015 में प्रति 100,000 जनसंख्या पर 237 से 2023 में प्रति 100,000 जनसंख्या पर 195 हुए यानी 17.7 प्रतिशत की कमी आयी। इसी तरह टीबी से होने वाली मौतों की संख्या में 21.4 प्रतिशत कमी, 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 28 मौतें, 2023 में प्रति लाख जनसंख्या पर 22 मौतें हुईं।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर पर्याप्त खर्च

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पर खर्च की स्थिति की जानकारी देने के क्रम में श्रीमती पटेल ने बताया कि 2017-18 में 2,31,104 करोड़ तो 2022-23 में 4,34,163 करोड़ सरकार ने खर्च किया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2023 तक भारत में PHC, CHC, SDH, DH और मेडिकल कॉलेजों (ग्रामीण और शहरी) में कुल 8,18,661 बेड उपलब्ध हैं।

नवजात शिशुओं और बच्चों पर सरकार गंभीर

नवजात शिशुओं और बच्चों पर केंद्रित शोध प्रयासों पर सरकार गंभीर है। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने राज्यसभा में बताया कि ICMR ने एकल अंक वाली नवजात मृत्यु दर के लक्ष्य के लिए संकल्प कार्यक्रम शुरू किया है। मृत शिशु जन्म (स्टिलबर्थ) को कम करने के लिए व्यापक समाधान पैकेज और प्रसव संबंधी नीतियों के एक अनुकूलित मॉडल को विकसित करने के लिए शोध जारी है।

Related posts

जिम्मेदार वैश्विक स्वास्थ्य संरचना की जरूरत : डॉ. मांडविया

admin

आयुष को मिला कोरोना को ट्रीट करने का अधिकार,भारत के इन राज्यों ने दी मंजूरी

Ashutosh Kumar Singh

पटना के पारस अस्पताल पर केंद्र का बड़ा एक्शन

admin

Leave a Comment