स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

खादी डेनिम के लिए रिपीट ऑर्डर से खादी की वैश्विक लोकप्रियता की पुष्टि

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अमेरिका के फैशन ब्रान्ड पैटागोनिया ने खादी डेनिम कपड़ा खरीदने के लिए एक बार फिर ऑर्डर दिया है। यह आदेश खादी के विश्वस्तरीय उत्पाद की गुणवत्ता तथा सप्लाई ऑर्डर पूरा करने में समयबद्धता के पालन की वैश्विक प्रशंसा है। पैटागोनिया ने इस वर्ष मार्च महीने में कपड़ा बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी अरविन्द मिल्स के माध्यम से गुजरात के राजकोट स्थित खादी संस्थान खादी भारती से लगभग 80 लाख रुपये मूल्य के 17,050 मीटर खादी डेनिम कपडा खरीदने का आदेश दिया। यह रिपीट ऑर्डर 1.08 करोड़ रुपये मूल्य के खादी डेनिम कपड़े के 30 हजार मीटर के पिछले आदेश के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद मिला है।

ऑर्डर में 17 हजार मीटर की वृद्धि

जुलाई, 2017 में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने पूरे विश्व में खादी डेनिम उत्पादों का व्यापार करने के लिए अरविन्द मिल्स लिमिटेड, अहमदाबाद से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। तब से अरविन्द मिल्स गुजरात के केवीआईसी द्वारा प्रमाणित खादी संस्थानों से प्रत्येक वर्ष बड़ी मात्रा में खादी डेनिम कपड़े खरीद रही है। इस नए आदेश के साथ पैटागोनिया द्वारा कुल खादी डेनिम की खरीद 1.88 करोड़ रुपये मूल्य के 47 हजार मीटर हो गई है।

गुणवत्ता में विश्वस्तरीय

KVIC के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि पैटागोनिया से रिपीट ऑर्डर खादी डेनिम की उत्कृष्ट गुणवत्ता, जो सभी अंतर्राष्ट्रीय मानकों से मेल खाती है, के परिणामस्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि आदेश की आपूर्ति करते समय उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने, उत्पाद की एकरूपता और कपड़े की समय से आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया गया। पिछला आदेश समय के अनुसार ठीक 12 महीने के समय में पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि खादी डेनिम के रिपीट ऑर्डर से इस बात की फिर पुष्टि होती है कि यह माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित ‘लोकल टू ग्लोबल’ का सटीक उदाहरण है।

अतिरिक्त श्रम घंटे का सृजन भी

खादी डेनिम कपड़े की खरीद गुजरात के खादी कारीगरों के लिए अतिरिक्त श्रम घंटे का सृजन कर रही है। सम्पूर्ण रूप से पैटागोनिया द्वारा खादी डेनिम की खरीद ने खादी कारीगरों के लिए अतिरिक्त तीन लाख श्रम घंटे का सृजन किया है। पिछले साल पैटागोनिया के एक दल ने खादी डेनिम की निर्माण प्रक्रिया देखने के लिए गोंडल, राजकोट (गुजरात) स्थित खादी संस्थान उद्योग भारती का दौरा किया था। खादी बनाने की प्रक्रिया तथा खादी डेनिम कपड़े की दस्तकारी गुणवत्ता से प्रभावित होकर पैटागोनिया ने अरविन्द मिल्स के माध्यम से विभिन्न मात्राओं में खादी डेनिम कपड़े खरीदने के आदेश दिए। यह आदेश चार तरह के डेनिम कपड़ों के लिए है, जो 100 प्रतिशत कॉटन से तैयार किया गया है और जिनकी चौड़ाई 28 इंच से 34 इंच तक है।

Related posts

शिकायत के बाद भारतीय Eye Drop के निर्माण पर बैन

admin

1st day of week-long celebrations is celebrated as “Jan Aushadhi Sankalp Yatra”

admin

Kolkata tragedy : देशभर में डॉक्टरों ने ठप की स्वास्थ्य सेवा

admin

Leave a Comment