स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 नीचे की कहानी / BOTTOM STORY समाचार / News

लॉकडाउन में संकल्प से सिद्धी की ओर बढ़ रहे इन डॉक्टरों को प्रणाम

मन में सकल्प हो तो सिद्धी मिल ही जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है डॉ. शुभांक की टीम ने। लॉकडाउन में आम लोगों के मसीहा बनकर उभरी इस टीम के बारे में से बता रहे हैं आशुतोष कुमार सिंह

 
नई दिल्ली/एसबीएम
धरती के भगवान की संज्ञा किसी को दी गई है तो वह चिकित्सक हैं। लॉकडाउन में देश के चिकित्सकों ने अपनी इस संज्ञा को और साकार कर दिखाया है। सभी अपने-अपने स्तर से देश को इस मुसिबत से निकालने में जुटे हैं।
इसी कड़ी में एक ग्रुप ऐसा भी है जो लोगों को टेलिफोनिक मदद पहुंचा रहा है। लॉकडाउन होने के बाद से ही आम लोगों को कोई समस्या न हो इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। मैं बात कर रहा हूं गुरुग्राम के मेदांता में काम कर रहे डॉ. शुभांक सिंह एवं उनकी टीम का। इनके मन में लॉकडाउन के दिन ही एक एक सकल्प आया और वे अपने साथियों के साथ आगे बढ़ गए सिद्धी की ओर। उनके संकल्प का नतीजा यह रहा है कि देश भर के चिकित्सक उनके इस मुहिम से जुड़ गए है। उनके सीनियर डॉक्टरों ने भी इस मुहिम में उनकी मदद की। देखते-देखते कारवां बन गया।
स्वस्थ भारत मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. शुभांक ने बताया कि ‘अभी तक उनके पास 4600 से ज्यादा कॉल आ चुके हैं। शुरू के दिनों में लोग बहुत घबराए हुए थे। उस समय हमारे साथ के चिकित्सकों ने गाइडलाइन दिया।’ उन्होंने बताया कि उनकी टीम में प्रत्येक बीमारी के विशेषज्ञ शामिल हैं। उनके पास जो भी कॉल आते हैं उसे वे संबंधित विशेषज्ञ के पास फारवर्ड कर देते हैं।
डॉ. शुभांक के इस अभियान में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीलम मोहन, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नफीस सिद्द्की, डॉ. सारिका बोरा, डॉ. मेहुल कुमार एवं डॉ अविनाष सिंह जैसे 50 से ज्यादा परोपकारी चिकित्सकों का सहयोग मिला।
डॉ. नफीस लखनऊ को संवारने में जुटे हैं
डॉ. सुभांक के अभियान से प्रेरित होकर इस कैंपेन में लखनऊ के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नफीस सिद्दकी भी जुड़ गए हैं। वे लखनऊ एवं आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क परामर्श दे रहे हैं। साथ ही वे जरूरी सामानों की आपूर्ति भी करा रहे हैं। स्वस्थ भारत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे अभी तक हजारों फोन-कॉल्स अटेंड कर चुके हैं। साथ ही जिनको दवा, सैनिटाइजर एवं राशन की जरूरत है उसे भी अपनी ओर से पहुंचा रहे हैं।
लखनऊ एवं आसपास के लोगों के लिए हेल्पलाइन न.
डॉ. नफीस एवं उनकी टीम ने लखनऊ एवं आसपास क्षेत्र वासियों के लिए 25 मार्च से हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। नीचे नंबर दिए जा रहे हैं। लखनऊ के लोग इन नंबरों पर अपनी समस्या का समाधान जान सकते हैं।
7860736600, 9015909091, 9889453689, 9811043475, 7052021000
 

Related posts

फार्मासिस्टों ने किया AIOCD का बंद विफल

Ashutosh Kumar Singh

CSIR lab to reach out north-east villages through entrepreneurship drive

Ashutosh Kumar Singh

‘किलकारी’ बतायेगा कि गर्भस्थ शिशु की तबीयत कैसी हो !

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment