स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Surprise : 23 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। हेल्थ सेक्टर के लिये बड़ी खबर झारखंड से है और डॉक्टर ने इसे दुनिया का पहला मामला माना है जहां 23 दिन की बच्ची के पेट से आठ भ्रूण निकाले गए हैं। मामला झारखंड के रामगढ़ का है।

जन्म से ही पेट में सूजन

मीडिया में चल रही खबर के अनुसार बच्ची का इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ तब उसके पेट में सूजन थी। दो दिन बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। CT स्कैन देखने पर लगा कि पेट में सिस्ट हो सकती है। शुरुआती इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और 21 दिन बाद बुलाया गया। 2 नवंबर को उसका ऑपरेशन हुआ तो 8 भ्रूण निकले।

दुनिया भर में ऐसे 200 केस

बच्ची का ऑपरेशन करने वाले डॉ. इमरान ने कहा कि इसे फीटस इन फीटू कहते हैं। दुनिया में 5-10 लाख बच्चों में से किसी एक में ऐसा मामला आता है। दुनियाभर में अब तक ऐसे 200 से भी कम केस मिले हैं। उन मामलों में भी नवजात के पेट से एक या दो भ्रूण निकाले गए। 8 भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला मामला है।

बिहार में भी मिला था ऐसा मामला

बिहार के मोतिहारी में इसी साल मई में 40 दिन के बच्चे के पेट से भ्रूण निकाला गया था। बच्चा मल त्याग नहीं कर पा रहा था। इसकी वजह से उसका पेट फूल गया था। जांच में पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण पल रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसेे निकाला। पटना की एक डॉक्टर का कहना है कि ऐसे केस में बच्चे के पेट में ही बच्चा बनने लगता है। गर्भ में एक से ज्यादा बच्चे पल रहे होते हैं तो भ्रूण के विकास के दौरान जो सेल्स बच्चे के अंदर चले गए, वो भ्रूण बच्चे के अंदर बनने लगता है। हालांकि सेल्स कैसे अंदर जाता है, इसका कोई पुख्ता कारण नहीं है। जो भी कारण बताए जाते हैं वे सिर्फ अनुभव के आधार पर ही हैं।

Related posts

COVID-19 के बाद अब CVID का खतरा

admin

कई अंगों के दान से अमर हो गयी विनीता खजांची

admin

Ayush उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर हुआ समझौता

admin

Leave a Comment