स्वस्थ भारत मीडिया
Uncategorized

‘स्वस्थ भारत’ ने मनाया अपना नौवां स्थापना दिवस

रामनगरी अयोध्या में होगा स्वास्थ्य संसद 2024 का आयोजन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वस्थ भारत (न्यास) के स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर में कई आयोजन किए गए। दिल्ली स्थित न्यास के कार्यालय में स्थानीय बच्चों ने गीत, कविता एवं कहानी पाठ प्रस्तुत किया।
स्थापना दिवस पर मीडिया से बात करते हुए संस्था के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के कारण संस्था के वार्षिक आयोजन स्वास्थ्य संसद को जुलाई में करने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन इस बार रामनगरी अयोध्या में होने जा रहा है।
गौरतलब है कि स्वस्थ भारत (पंजी. न्यास) स्वास्थ्य एडवोकेसी के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है। लोगो को सस्ती दवाई एवं गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए संस्था दो बार स्वस्थ भारत यात्रा कर चुकी है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति जी के सुपुत्र से बात की; राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

Ashutosh Kumar Singh

भारत में भी लॉन्च होगी चिकनगुनिया की वैक्सीन

admin

Do My Paper Write My Paper Secure

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment