स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वस्थ भारत न्यास से जुड़े दो डॉक्टरों को मिला अवार्ड

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अगर कोई सच्चे मनोभाव से अपने कर्मपथ पर निरंतर बढ़ता चलता है तो एक दिन ऐसा जरूर आता है जब उसके काम को मुकम्मल पहचान भी मिलती है। ऐसा ही हुआ है स्वस्थ भारत (न्यास) से संबद्ध दो डॉक्टरों के साथ जिस पर न्यास गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

मिला लाइफटाइम हेल्थकेयर लीडरशिप अवार्ड

ऐसी ही हुआ है डॉ. स्वति सिंह राठौड़ और डॉ. जीतू लाल मीणा के साथ। इन्हें हेल्थकेयर के क्षेत्र में योगदान के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सम्मानित किया है। डॉ. मीणा को लाइफटाइम हेल्थकेयर लीडरशिप अवार्ड दिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र और इसके प्रबंधन में अनुकरणीय नेतृत्व और उत्कृष्ट पहल का प्रदर्शन किया है। इसी तरह डॉ. स्वाति सिंह को नेषनल वूमन आइकॉन अवार्ड दिया गया है।

बधाइयों का तांता

यह सम्मान न केवल इन दोनों के लिए बल्कि स्वस्थ भारत (न्यास) के लिए भी गौरव कापल है क्योंकि ये न्यास के साथ सक्रिय रूप् से जुड़े हुए है। डॉक्टर बिरादरी के अलावा न्यास से जुड़े सभी सदस्यों की ओर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। न्यास की सीईओ प्रियंका सिंह ने भी दोनों को बधई दी है।

Related posts

फार्मासिस्टों की हुई जीत…एफडीए ने माने अनशनकारियों की मांग…दूसरे मांग को लेकर आमरण अनशन अभी भी जारी

Know Your New Health Minister J.P.Nadda

Ashutosh Kumar Singh

जनऔषधि केन्द्र खोलने पर ढाई लाख रुपये का इंसेंटिव

Leave a Comment