स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 समाचार / News

लॉकडाउन 3.0 में आपका स्वागत है…

गायत्री सक्सेना, स्वतंत्र पत्रकार

लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले और दूसरे चरण के बाद अब हम तीसरे चरण में जा रहे हैं। पूरी रपट लेकर आईं हैं गायत्री सक्सेना

 
 
नई दिल्ली/ एसबीएम
कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिणाम सामने है। हम लॉकडाउन के तीसरे चरण में पहुंच गए हैं। इस पीएम ने आकर घोषणा नहीं की है। इस बार गृह मंत्रालय की ओर से बयान आया है। जिसमें कहा गया है कि हमें लॉकडाउन 3.0 में प्रवेश करना ही होगा। भारत में लॉकडाउन का दूसरा चरण कल यानी 3 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर लॉकडाउन-3.0 की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना-संकट में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए शुरू हुई विशेष रेलगाड़ी

अभी भारत में  कोरोना के आकड़ों  में  संकर्मित लोगो की संख्या  35 हज़ार से भी अधिक हो गई है | स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आकड़ों में भारत के संकर्मित लोगों की संख्या 35,365 हो गया है। पिछले 24 घंटो में कोरोना  के 1755 नए मामले  सामने आये हैं। देश में अब तक 1152 लोगो की मौत हो चुकी है। जिनमें कई लोगो ने कोरोना से लड़कर विजय भी  प्राप्त  की उनकी संख्या 9065 है।कोरोना के बढ़ते  कहर को देखते हुए सरकार ने  लॉकडाउन को 17 मई  के लिए  बढ़ा दिया है। 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन  और  319 को ग्रीन जोन में रखा गया है।
भारत अब धीरे-धीरे लॉकडाउन से खुद को बाहर निकालने की तरकीब निकालने में जुट गया है। इसके लिए अलग-अलग जोनों में बंटे जिलों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
फिलहाल तो लॉकडाउन 3.0 का स्वागत का समय है। आइए इस लॉकडाउन का स्वागत करें। अपनी रक्षा करें और दूसरों की रक्षा में सहभागी बनें।
 

Related posts

रोहू मछली को GI टैग दिलाने की प्रक्रिया तेज

admin

कोरोना के संग-संग जीना सीखना होगा

Ashutosh Kumar Singh

New discovery: 6 महीने तक हार्ट अटैक से बचायेगी ये दवा

admin

Leave a Comment