स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 7 अप्रैल को लाल किले पर योग महोत्सव

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आयुष मंत्रालय 7 अप्रैल को सुबह 15 अगस्त पार्क, लाल किला, दिल्ली में सामान्य योग शिष्टाचार के प्रदर्शन के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती का 75 वां दिन भी है।

लोकसभा अध्यक्ष भी आयेंगे

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों, संसद सदस्यों, दिल्ली में तैनात विभिन्न देशों के राजदूतों, प्रमुख खेल हस्तियों और योग गुरुओं की उपस्थिति होगी। मंत्रालय ने 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 दिनों का उलटी गिनती कार्यक्रम तैयार किया है जिसमें 100 संगठन 100 स्थानों, शहरों में योग को बढ़ावा दे रहे हैं। आयुष मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निगरानी के लिए नोडल मंत्रालय है। हर साल, आईडीवाई पर मुख्य कार्यक्रम एक सामूहिक योग प्रदर्शन है जिसका नेतृत्व स्वयं प्रधानमंत्री करते हैं।

एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम

यह ध्यान देने योग्य बात है कि हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 75 दिनों की उलटी गिनती एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मंत्रालय को उम्मीद है कि इसकी उलटी गिनती में योग के माध्यम से स्वास्थ्य और भलाई के लिए जन आंदोलन को प्रेरित किया जाएगा। चूंकि आगामी 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में पड़ रहा है इसलिए मंत्रालय ने देश भर में 75 प्रतिष्ठित स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव किया है।

Related posts

अपने ही खून से होगा गंजेपन और झुर्रियों का इलाज

admin

Need to Shift from Problem-based to Solution-based Journalism: K.G. Suresh

Ashutosh Kumar Singh

अस्पताल के sensetive zone में मोबाइल लेकर जाने पर रोक

admin

Leave a Comment