सितंबर 2016 में देश भर के 13 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में पल्स पोलियो अभियान किया गया। इस अभियान में करीब 6.8 करोड़ बच्चों को शामिल किया गया।
पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों की राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश वार संख्या नीचे दी गई है:
संख्या. | राज्य | सितंबर 2016 के पोलियो अभियान अंतर्गत बच्चों की संख्या | |
1 | बिहार | 19,503,489 | |
2 | चंडीगढ़ | 77,750 | |
3 | दिल्ली* | 6,25,000 | |
4 | गुजरात | 620,053 | |
5 | हरियाणा | 2,620,485 | |
6 | हिमाचल प्रदेश | 43,572 | |
7 | झारखंड | 440,830 | |
8 | महाराष्ट्र | 2,743,648 | |
9 | पंजाब | 996,479 | |
10 | राजस्थान | 2,056,352 | |
11 | उत्तर प्रदेश | 32,951,216 | |
12 | उत्तराखंड | 1,040,166 | |
13 | पश्चिम बंगाल | 4,579,399 | |
कुल | 6,82,98,439 | ||
*दिल्ली राज्य में चिकनगुनिया के प्रकोप के मद्देनजर सितंबर 2016 का पोलियो अभियान 13 नवंबर, 2016 से आयोजित किया गया। यह अंतरिम रिपोर्ट है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आज यहां लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह कहा है।