स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो दिसंबर में

कर्टन रेजर कार्यक्रम में हर दिन हर घर आयुर्वेद का संकल्प

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पणजी, गोवा में आयोजित होने वाली 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो (8-11 दिसंबर 2022) के लिए कर्टन रेजर कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा, “हर दिन हर घर आयुर्वेद” का संदेश प्रत्येक भारतीय के जीवन का अंग होना चाहिए। प्रकृति का अस्तित्व बचने पर ही हम मनुष्य जीवित रह सकते हैं।

गोवा में बनेगा दो आयुष अस्पताल

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सभी आयुर्वेदिक वैद्यों और चिकित्सकों को शामिल करके राज्य में चिकित्सा और कल्याण पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) योजना के तहत 50 बिस्तरों वाले दो आयुष अस्पताल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं और दिसंबर में पेरनेम तालुका के धारगल में एक आयुष अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। आयुष मंत्री के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा-2014 में आयुष विनिर्माण उद्योग केवल 3 बिलियन डॉलर का था। यह सात वर्षों में 6 गुना बढ़कर 18 बिलियन डॉलर का हो गया है। हमने 2047 तक इस क्षेत्र में 50 गुना वृद्धि करने का संकल्प लिया है और हमें विश्वास है कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

अभियान हमारा मिशन

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक वैद्य तनुजा नेसारी ने आयुर्वेद दिवस योजना पर प्रस्तुति दी और कहा, “हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान को हमारे मिशन के रूप में अपनाया गया है और हमें पूरा यकीन है कि हम इस अभियान को बड़ी सफलता में बदल डालेंगे। 8 से 11 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाली नौवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो दुनिया भर के आयुर्वेद चिकित्सकों, दवा कंपनियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक साथ लाएगी।

Related posts

साल भर चलेगा लाल किले से धरोहरों का प्रदर्शन

admin

दुनिया भर में एरिस वैरिएंट के बढ़ रहे मामले

admin

Need to Shift from Problem-based to Solution-based Journalism: K.G. Suresh

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment