स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 नीचे की कहानी / BOTTOM STORY समाचार / News

कोविड-19 से कैसे लड़ रहा है हमारा पड़ोसी बांग्लादेश

भारत के पड़ोसी देशों में से आज बांग्लादेश की हम बात करेंगे और यह जानेंगे कि कोविड-19 जैसे गंभीर महामारी से बांग्लादेश अपने आप को कैसे बचा रहा है। मनीषा शर्मा की रिपोर्ट

नई दिल्ली/ एसबीएम

बांग्लादेश दक्षिण एशिया का एक देश है। दुनिया का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसकी आबादी 16 करोड़ से ज्यादा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि,  कोविड-19 जैसे गंभीर महामारी से यह देश खुद को कैसे बचा पा रहा है। दुनिया का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 3382 है, जिनमें से 87 व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं, तथा 110 की मौत हुई है। इसकी तुलना अगर भारत से करे तो लगभग बराबर का मामला है। वहीं दुनिया के अन्य विकसित देशों से की जाए तो बांग्लादेश ने बेहतर परफार्म किया है।

कोविड-19 का सकारात्मक पर्यावरणीय प्रभाव

आइए भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश को जानें

बांग्लादेश दक्षिण एशिया का एक देश है। यहां की जनसंख्या 16,73,34,469 है। बांग्लादेश की जनसंख्या कुल विश्व जनसंख्या के 2.11% के बराबर है। जिसका क्षेत्रफल 1,47,570 वर्ग किलोमीटर है। यहां का साक्षरता पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम है। 2016 के अनुसार-पुरुषों में 75.6% महिलाओं में 69.9% है। बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था देखा जाए तो बाजार की विनिमय दरों के मामले में बांग्लादेश की दुनिया की 39 वां सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां की राजधानी ढाका है और यहां की मुख्य भाषा बंगाली हैं।  यहां पर प्रति 10,000 जनसंख्या पर अनुमानित 3.05 चिकित्सक और प्रति 10,000 जनसंख्या पर 1.07 नर्स हैं।

देश में 55 पत्रकार हुए कोविड-19 संक्रमित, प्रो. के.जी. सुरेश की मीडियाकर्मियों के लिए जारी की गई गाइडलाइंस की आई याद

स्वास्थ्य सुविधाओं में बांग्लादेश दुनिया के देशों के आगे बहुत बेहतर तो नहीं है। लेकिन वहां की सरकार ने अन्य बचावात्मक उपायों को कड़ाई से लागू किया है। लॉकडाउन का पालन बाग्लादेशी नागरिक कर भी रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम भी सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन की अपील का पालन करें।

Related posts

सिद्ध समग्र और निवारक स्वास्थ्य प्रणाली: उपराष्ट्रपति

admin

New tech to aid screening and monitoring of lung diseases

admin

Aiims में नयी तकनीक से 5 हजार का टेस्ट सिर्फ सौ रुपए में

admin

Leave a Comment