स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

उर्वरक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारीः मांडविया

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत को उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार एक समग्र दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए उर्वरक क्षेत्र को बदलने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास

यह कहना है रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया का। वे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में कर्नाटक के बेंगलुरू में IFFCO नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास किया कर रहे थे। इस संयंत्र से नैनो यूरिया की आपूर्ति में बढ़ जायेगी। इस अवसर पर सभा मे उन्होंने नैनो यूरिया के लाभों पर प्रकाश डाला और बताया कि यह कृषि क्षेत्र में कैसे क्रांति लाएगा। नैनो यूरिया मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा जबकि सभी के लिए भोजन सुनिश्चित करेगा। उनके साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी थें। बाद में उन्होंने राज्य के कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने किसानों को सस्ती खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार की विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।

Related posts

केरल से निपाह वायरस का खतरा टला, केरल जाना अब सुरक्षित

India to explore novel blood plasma therapy for COVID-19

Ashutosh Kumar Singh

10.4 करोड़ भारतीय ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से पीड़ित होंगे

admin

Leave a Comment