स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

चमत्कार : लंबी सर्जरी से जुड़ सकी तीन अंगुलियां और कटा अंगूठा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। साधन और सहयोग मिले तो धरती के भगवान कहे जाने वाले डाॅक्टर भी चमत्कार दिखा सकते हैं। ऐसा ही उत्तराखंड के एक श्रमिक के साथ हुआ और उसकी कटी अंगुलियां वापस मिल गयी ताकि फिर से काम पर लग सके।

अंगूठा और तीन अंगुलियां कटी थी

मिल रही खबर के अनुसार उत्तराखंड की फैक्ट्री में काम करते हुए 44 साल के श्रमिक की बाएं हाथ की तीन उंगलियां और अंगूठा जड़ से कटकर अलग हो गयी। उसे बिना देर किये दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल लाया गया। वह अपने साथ कटी और कुचली हुई तीन उंगलियां एक पॉलीथिन बैग में लेकर आया था, लेकिन साथ में अंगूठा नहीं था। बात इसी महीने की है।

18 घंटे की कठिन सर्जरी

मीडिया में आयी खबर के मुताबिक डाॅक्टरों ने पैर की उंगली से हाथ का अंगूठा बनाया और तीन कटी हुई उंगलियों को जोड़ा भी गया। डॉक्टरों ने दाहिने पैर की दूसरी अंगुली निकालकर मरीज के बाएं हाथ में जोड़ दिया। पहली तीनों उंगलियों को जोड़ने में 10 घंटे जबकि अंगूठा बनाने में 8 घंटे, तब जाकर सर्जरी सफल हुई। गंगाराम अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी के चेयरमैन डॉक्टर महेश मंगल की टीम में प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉ. एस. एस. गंभीर, डॉ. निखिल झुनझुनवाला और डॉ. पूजा गुप्ता और हड्डी रोग विभाग के डॉ. मनीष धवन शामिल थे।

Related posts

ब्रिटेन ने बनायी सिकल सेल की दवा

admin

यात्रियों के अभिनंदन पर हुई काव्य गोष्ठी

Ashutosh Kumar Singh

"विलासपूर (छत्तीसगढ) दुर्घटना ड्रग डिपार्टमेंट की लापरवाही का नतीजा" – युनियन ऑफ रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट्स

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment