स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बच्चियों को इसी साल से मिलेगा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद इसके सबसे ज्यादा मामले आते हैं। टीकाकरण अभियान से इस प्रकार के कैंसर के मामले कम हो सकते हैं। इसके लिए तीन वर्षों में तीन चरणों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

चौथे महीने से टीकाकरण संभव

सूत्रों के अनुसार सरकार 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के लिए ह्यूमेन पैपिलोमा वायरस यानी HPV टीकाकरण अभियान शुरू करने को तैयार है। लेकिन सरकार पहले चरण के लिए ज़रूरी वैक्सीन की 6.5 से 7 करोड़ खुराक का स्टॉक जमा कर रही है। अनुमान है कि इस साल की दूसरी तिमाही से इसके शुरू होने की संभावना है। फिलहाल दो खुराक वाली वैक्सीन व्यावसायिक रूप से लगभग 2,000 रुपये प्रति खुराक पर उपलब्ध है। लेकिन टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लेने के बाद यह मुफ्त में उपलब्ध होगी। इस आयु के बीच की एक तिहाई लड़कियों को हर साल तीन वर्षों में टीका लगाया जाएगा। इन तीन वर्षों के दौरान, उन राज्यों में नौ साल के होने वाले बच्चों के नए समूह को भी टीका मिलेगा।

स्कूलों में भी चलेगा अभियान

यह अभियान स्कूलों और मौजूदा टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चलाया जाएगा। अनुमान है कि 9 से 14 साल की उम्र के लगभग 8 करोड़ बच्चे वैक्सीन के लिए पात्र होंगे। तीन वर्षों में विभाजित होने पर, पहले वर्ष के दौरान कम से कम 2.6 करोड़ बच्चे पात्र होंगे। इन 2.6 करोड़ बच्चों के अलावा, अन्य 50 लाख से एक करोड़ बच्चे जो उन स्थानों पर नौ साल के हो जाएंगे, उन्हें दूसरे और तीसरे वर्ष के दौरान टीके की खुराक की आवश्यकता होगी।

Related posts

योग के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार घोषित

admin

Northeast leads India to fight with health challenges: second health co-operative inaugurated in Silchar

Ashutosh Kumar Singh

Moderna ने वैक्सीन पेटेंट को लेकर दो कंपनियों पर किया मुकदमा

admin

Leave a Comment