स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फैली रहस्यमयी बीमारी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। एक रहस्यमय बीमारी जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में तबाही मचाए हुए है। दिसंबर 2024 से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि और 38 लोग प्रभावित हैं।

कारणों का पता नहीं

रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सा विशेषज्ञों और संगठनों के प्रयासों के बावजूद इस बीमारी का कारण अभी तक अज्ञात है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांव में घर-घर सर्वे कर रही हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों और संगठनों जैसे PGIMER चंडीगढ़, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) द्वारा व्यापक प्रयासों के बावजूद, बीमारी का कारण अभी तक अज्ञात है।

पुणे में GBS का प्रकोप

उधर पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक इससे पीड़ित 22 लोगों की पहचान हो चुकी है। बताया जाता है कि यह एक ऐसी बीमारी है जों रोगी के शरीर का इम्यून सिस्टम व नर्व सिस्टम पर हमला करता है। इसके सामान्य लक्षणों में हाथ-पैरों में झुनझुनी, रात के समय तेज दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, निगलने में दिक्कत और असामान्य दिल की धड़कन शामिल हैं। यह एक इम्युनोलॉजिकल डिसऑर्डर है। प्रभावितों के सैंपल ICMR-NIV भेजे जा चुके हैं।

Related posts

"पोलियो कार्यक्रम "

Ashutosh Kumar Singh

योग ने पूरी दुनिया को एकजुट किया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

admin

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर ओलंपियाड में भारत को तीसरा स्थान

admin

Leave a Comment