स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

राजोरी का प्रभावित गांव कंटेनमेंट जोन बना

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कश्मीर के राजोरी के बड्डाल गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां अज्ञात बीमारी के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के प्रभावित परिवारों के घरों को सील भी कर दिया गया है।

वायरस के प्रमाण नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां सेवा दे रहे डॉक्टर का कहना है कि वायरस होने का कोई सबूत नहीं मिला है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जरूरी कदम उठा रहा है। प्रभावित मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कहा है कि लखनऊ के विष विज्ञान प्रयोगशाला में हुए परीक्षण में किसी संक्रमण, वायरस या बैक्टीरिया का कोई संकेत नहीं मिला है।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान में मरीजों को मिलेगी सस्ती दवा

admin

Study : डेंगू का संक्रमण कोविड-19 से भी अधिक खतरनाक

admin

Brain और Spine के रोगियों को दो दिन मिलेगी मुफ्त सलाह

admin

Leave a Comment