स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Achievement : कालाजार उन्मूलन के करीब पहुंचा भारत

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। मलेरिया के बाद दूसरी जानलेवा बीमारी कालाजार पर भारत ने काबू कर लिया है। 2023 में दस हजार की आबादी पर एक से कम मामले दर्ज हुए हैं यानी 589 रोगी मिले तो 2022 में 891 मिले थे। यह डाटा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का है। रिपोर्ट के अनुसार कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य 2010 था। बाद में इसे बढ़ाकर 2015, 2017 और 2020 किया गया। अगले तीन साल तक भारत को यही स्थिति बनाकर रखनी होगी तब WHO भारत को कालाजार मुक्त घोषित कर सकेगा। सरकार ने उसे सभी डाटा भेज दिया है।

दिल्ली Aiims में बनेगा हाइब्रिड OT

दिल्ली के एम्स में हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर बनाने की तैयारी है। यह इसके ट्रॉमा सेंटर में बनाया जाएगा जो देश का पहला हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर होगा। इससे सर्जरी के वक्त जरूरत पड़ी तो मरीज की सीटी स्कैन भी हो सकेगी। इसके लिए मरीज को ऑपरेशन थिएटर से बाहर ले जाने की भी जरूरत नहीं होगी। ओटी में ही सीटी स्कैन हो जाएगा। एम्स ट्रॉमा सेंटर के चीफ डॉक्टर कामरान फारूकी ने मीडिया को यह जानकारी दी है।

Related posts

अपनी वैक्सीन को बाजार से समेट रही AstraZeneca

admin

दुनिया भर में एरिस वैरिएंट के बढ़ रहे मामले

admin

पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले मीडिया पुरस्‍कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment