स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

केरल में कोरोना का खतरा, मास्क हुआ अनिवार्य

नयी दिल्लीेे (स्वस्थ भारत मीडिया)। चीन के साथ कुछ अन्य देश में कारोना के आक्रामक होने के बीच केरल फिर चर्चा में आ रहा है। वहां कोरोना का खतरा देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। चाहे सार्वजनिक जगह हो, कार्यस्थल या सामाजिक स्थान। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा गया है।

गाइडलाइन जारी

केरल सरकार एक महीने के लिए इस बारे में गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने सभी दुकानों, थिएटर और विभिन्न जगहों पर सैनिटाइजर का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 16 जनवरी को देश में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए। अभी कोरोना के कुल एक्टिव मामले 2119 हैं। राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से रिकवरी की दर 98 फीसद से ज्यादा हो गई है। दिल्ली में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 10 है और इनमें से भी 9 आइसोलेशन में अपने घर पर इलाज करा रहे हैं।

Related posts

जैव विविधता संरक्षण में मददगार होगा नया शोध

admin

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्कूलों में कार्यशाला आयोजित

admin

तमिलनाडु में चिकित्सा सुविधा के उन्नयन के लिए 3000 करोड़

admin

Leave a Comment