स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 नीचे की कहानी / BOTTOM STORY समाचार / News

बिहार में ड्यूटी से गायब हैं डॉक्टर, लेकिन ये महिलाएं अपना फर्ज निभा रही हैं

बिहार के उन डॉक्टरों को शर्म आनी चाहिए जो इस समय अपनी ड्यूटी से गायब हैं। ऐसे वक्त में इन महिलाओं ने जो काम किया है वह प्रणाम करने योग्य है। बिहार की इन नारी शक्तियों को स्वस्थ भारत मीडिया प्रणाम करता है।

 

पटना / अजय वर्मा

कोरोना को लेकर कई मोर्चे से खबरें आ रही है। सुखद पक्ष यह है कि सीवान में इसके फैलाव में कमी आ रही है तो दुखद है झारखंड में एक पीड़ित की मौत गई है। एक चिंतनीय पक्ष यह है कि बिहार में दो सौ से अधिक डॉक्टर काम से गायब हैं। हेल्थ इमरजेंसी के वक्त यह दुखद है। मास्क और अन्य जरूरी संसाधनों की किल्लत तो जगजाहिर है। ऐसे दौर में कोरोना वायरस को हराने के लिए नालंदा की महिलाओं ने जो प्रयास किया है, वह उनको कोरोना वॉरियर्स बना दे रहा है।

इन महिलाओं को प्रणाम कीजिए

बिहार के नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के पोखरपुर पंचायत के पूरी गांव में महिलाओं ने मास्क बनाने का काम हाथ में लिया है। और जरूरतमंदों के बीच इसका वितरण किया जा रहा है। ये महिलाएं ‘रोशनी महिला समूह’ से जुड़ी है। उनका यह अभियान निरंतर चल रहा है। जिला प्रशासन ने सहयोग करते हुए इस समूह को सामग्रियों को जुटाने एवं मास्क की आपूर्ति के लिए गाड़ी से आने—जाने के लिए पास भी निर्गत किया है।

जिला प्रशासन को सहयोग कर रही हैं ये महिलाएं

जरूरत के अनुसार जिला प्रशासन महिला समूहों से 15 रुपए प्रति मास्क खरीद रहा है। प्रथम चरण में 2410 मास्क इस समूह ने जिला प्रशासन को मुहैया कराया। यह समूह दूसरे इच्छुक एजेंसी को भी मास्क आपूर्ति के लिए तैयार है। इस कार्य में अदिति सुमन, रेखा देवी, रिंकी देवी, विंदु देवी, सरोज देवी, मालती देवी एवं माधुरी देवी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

7 हजार मास्क आपूर्ति के लिए तैयार है

यह समूह किसी भी एजेंसी को मास्क दे सकता है। मास्क आपूर्ति करने के लिए इन्होंने अपना मोबाइल न साझा किया है। उनका मोबाइल न. है-91 82524 86385। इस समूह के पास 7,000 से अधिक मास्क आपूर्ति करने के लिए उपलब्ध है। यह समूह एक दिन में डबल फोल्ड का 3554 मास्क तक बना चुका है। इस गांव में अमित कुमार के दिशा-निर्देशन के तहत सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता देने में लोगों ने विशेष रुचि दिखाई है। गांव के लगभग 600 लोगों के बीच निशुल्क मास्क एवं साबुन भी पूर्व में वितरित किया गया है। ऐसे में इन कोरोना वॉरियर्स को प्रणाम तो बनता ही है।

Related posts

Encephalitis means inflammation of Brain

विकास और शांति के लिए खेल को बढ़ावा देना जरूरी

admin

Study : उत्तर भारतीयों की थाली में पोषण का अभाव

admin

Leave a Comment